कानपुर25जून2023*पूर्व राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविंद जी ने ऑल इंडिया टॉपर कृतिका मिश्रा, आईएएस को बधाई और आशीर्वाद दिया।
पूर्व राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविंद जी ने संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा में हिंदी माध्यम की ऑल इंडिया टॉपर कृतिका मिश्रा, आईएएस को बधाई और आशीर्वाद दिया।
महामहिम ने लाल बहादुर शास्त्री एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन में दिए जाने वाले अपने उद्बोधन का उल्लेख करते हुए कृतिका को कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियों का साहस और ईमानदारी से सामना करने की प्रेरक सीख दी। लगभग आधे घंटे की वार्ता में महामहिम ने हिंदी माध्यम से इतनी उच्च रैंक लाने पर विशेष बधाई देते हुए हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषाओं की महत्ता पर भी विस्तार से बात की। आदरणीय कोविद जी ने प्रशासन से लेकर न्यायालय तक जन भाषा की आवश्यकता को बताया और उन्होंने प्रशासनिक सुविधाओं की जनता तक पहुंच बढ़ाने हेतु स्थानीय भाषाओं के संवर्धन के लिए कार्य करने हेतु कृतिका का मार्गदर्शन भी किया। उन्होंने विपश्यना तकनीक का उल्लेख करते हुए destressing पर भी जोर दिया। कृतिका अपने पिता डॉ दिवाकर मिश्र के साथ सर्किट हाउस में महामहिम से मिली।
डॉक्टर दिवाकर मिश्रा
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
सतना16अगस्त26*डिग्री कॉलेज सतना के NCC कैडेट्स ने स्वतंत्रता दिवस परेड में लहराया परचम
आगरा16अगस्त26: आगरा में बीच चंबल नदी में खराब हुआ स्टीमर*
कानपुर नगर16अगस्त26*सावन के तीसरे सोमवार पर जागेश्वर महादेव मंदिर मैनावती रोड खेवरा नवाबगंज पर विशाल भंडारे का आयोजन