कानपुर24अक्टूबर*उत्तर प्रदेश में तीन दिन बाद सर्द हवाएं बढ़ाएंगी सिहरन
चंद्र शेखर आज़ाद कृषि यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डा०यस०एन० सुनील पाण्डेय ने बताया की वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-काश्मीर और उसके आसपास सक्रिय है। पाकिस्तान के मध्य में एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से जहां उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है, वहीं पंजाब और राजस्थान में बारिश होने की संभावना बढ़ गई है। पाकिस्तान पर बने सिस्टम के कारण हवाओं का रुख बदल गया है। पश्चिमी, दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चलने के कारण मध्य प्रदेश में आंशिक बादल छाने लगे हैं। इससे दिन के तापमान में तो गिरावट हो रही है, लेकिन रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज होने लगी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक दो दिन बाद हवाओं का रुख बदलकर उत्तरी होने की संभावना है। इसके बाद बर्फीली हवाएं वातावरण में सिहरन पैदा करेंगी।

More Stories
शामली 31अगस्त 26*जिम के बाहर 25 सेकंड में 18 राउंड फायरिंग, अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटर ढेर
सहारनपुर 31अगस्त 26*अपराधियों का अंत हुआ, लेकिन न्याय अभी बाकी है”— अंकित की पत्नी का छलका दर्द……
उत्तर प्रदेश 31अगस्त 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*