जिलाधिकारी अपडेट 23 मई 2023 कानपुर नगर।
कानपुर23मई2023*प्रस्तावित न्यू टर्मिनल बिल्डिंग के शुभारंभ कार्यक्रम के दृष्टिगत आज संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया ।
जिलाधिकारी श्री विशाख जी0, पुलिस आयुक्त श्री बी0 पी0 जोगदण्ड, संयुक्त पुलिस उपयुक्त श्री आनंद प्रकाश तिवारी द्वारा जनपद कानपुर नगर में दिनांक 26 मई, 2023 को प्रस्तावित न्यू टर्मिनल बिल्डिंग के शुभारंभ कार्यक्रम के दृष्टिगत आज संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान समस्त कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बंध में उपस्थित समस्त संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उन्होंने वहां उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त कार्य युद्ध स्तर पर सुव्यवस्थित तरीके से पूर्ण किया जाए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि प्रस्तावित न्यू टर्मिनल बिल्डिंग के शुभारंभ हेतु कार्यक्रम स्थल के पास पर्याप्त पेयजल व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, मोबाइल टॉयलेट आदि अन्य प्रकार की समस्त व्यवस्थाओं को पूर्ण किया जाए तथा प्रवेश द्वार से ही व्यवस्थित तरीके से समस्त व्यवस्थाओं के सम्बंध में आवश्यकतानुसार साइनेज लगाना सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी नगर ,लोक निर्माण विभाग तथा चकेरी एयरपोर्ट के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
मेरठ 22 फ़रवरी 26*आज मुख्यमंत्री मेरठ में और पुलिस सुबह 6:00 बजे से हमारे घर में प्रकरण (शास्त्री नगर मार्केट) मार्केट नहीं टूटने देंगे
मथुरा २२फरवरी २६ * साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाया विशेष अभियान
नई दिल्ली २२ फरवरी २६ * दिल दहला देने वाली वारदात: झगड़े के बाद भांजे ने मामी और उसकी बेटी को मौत के घाट उतारा, बेड-बॉक्स में शव छुपाया