कानपुर21दिसम्बर2022*हाथ में कुरान लेकर महाराजगंज जेल के लिए रवाना हुए इरफान सोलंकी
कानपुर नगर आपको बता दें महिला का प्लाट कब्जा करने की कोशिश व आगजनी, फर्जी आधार कार्ड से हवाई यात्रा और बांग्लादेशी नागरिक रिजवान मोहम्मद को भारतीय बताने का प्रमाण पत्र देने के आरोप में जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी बुधवार को प्रशासनिक आधार पर कानपुर जिला कारागार से महाराजगंज जिला कारागार के लिए रवाना हो गए। पुलिस के काफिले के अलावा उनके परिवार के कुछ लोग और समर्थक भी महाराजगंज तक साथ गए हैं।
सपा विधायक इरफान सोलंकी कड़ी सुरक्षा के बीच महाराजगंज जेल के लिए रवाना
जेल में विभिन्न मामलों में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी को प्रशासनिक आधार पर मंगलवार जिला कारागार कानपुर से जिला कारागार महाराजगंज स्थानांतरित करने का आदेश हुआ था। सुबह करीब 10:15 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच इरफान सोलंकी को पुलिस महाराजगंज जेल के लिए लेकर रवाना हुई। काली पेंट और सफेद जैकेट पहने इरफान सोलंकी जेल से बाहर आए तो उनके हाथों में एक किताब भी थी। जब इरफान से पूछा गया कि क्या ये कुरान है तो उन्होंने जवाब में सिर हिला कर हां कहा।

More Stories
मथुरा 6 अगस्त26 हरियाली तीज, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान एवं कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक*
बांदा 6 अगस्त 26*स्कूल में कक्षा एक व पांच के बच्चों का हुआ टीकाकरण, एएनएम ने लगाई टीडी/डीपीटी वैक्सीन
बांदा6अगस्त 26*जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- गंदा पानी घरों में घुस रहा,बीमारी फैलने का खतरा*