कानपुर 18 नवम्बर 26*प्रतिबंधित हरे पेड़ों की अवैध कटान रोकने पहुंची महिला वन रक्षक से अभद्रता, छेड़खानी और गाली-गलौज का मामला सामने आया है।
कानपुर नगर *ग्राम पतारा स्थित नेहरू विद्या पीठ इंटर कॉलेज में बिना अनुमति के पीपल, नीम और शीशम के हरे पेड़ों को काटा जा रहा था।
मौके पर पहुंची वन रक्षक प्रभा सचान घाटमपुर रेंज ने जब लकड़ी लदी गाड़ी (UP33T3314) को ले जाने का प्रयास किया, तो कॉलेज के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह ने मुख्य गेट पर ताला लगाकर गाड़ी रोक दी।
आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने महिला कर्मी के साथियों को बाहर निकालकर उनसे छेड़खानी की और अभद्रता की। साथ ही, फोन पर विधायिका के पीआरओ बताए जा रहे मनीष तिवारी ने भी महिला कर्मी को भद्दी गालियां दीं और कमरे में बंद कर मारने की धमकी दी।
पीड़िता का आरोप है कि पतारा चौकी पुलिस ने भी मौके से गाड़ी को कब्जे में लेने में कोई सहयोग नहीं किया, जिससे उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।
महिला वन रक्षक की तहरीर पर प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह और विधायक के pro मनीष तिवारी के खिलाफ वृक्ष संरक्षण अधिनियम और बीएनएस की सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

More Stories
नई दिल्ली 18 नवंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
New delhi 18 November 26*. `NEWS HEADLINE`
लखनऊ 18 नवंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….