कानपुर17मई23*मॉनसून में देरी का खेती पर पड़ेगा असर!
किसान जरूर जान लें बारिश और मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस साल मॉनसून सामान्य रहेगा. इससे बारिश भी सामान्य दर्ज की जाएगी. हालांकि आईएमडी ने जुलाई में ही मॉनसून के बीच अल नीनो की आशंका भी जताई है. ऐसे में अगर मॉनसून में देरी होती है और बारिश कम होती है तो देश के कई राज्यों में सूखे की स्थिति बन सकती है.
केरल में इस बार देर से मॉनसून दस्तक दे सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक 04 जून तक केरल के तट पर मॉनसून के पहुंचने की संभावना है. पिछले साल 2022 में मानसून 29 मई को, 2021 में 03 जून को और 2020 में 01 जून को पहुंचा था. ऐसे में मॉनसून में देरी के चलते खेती-किसानी बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है.
04 जून तक केरल में दस्तक देगा मॉनसून
दक्षिण पश्चिम मॉनसून सामान्य तौर पर केरल में 01 जून को प्रवेश करता है. हालांकि इसमें सात दिनों तक का अंतर देखा जा सकता है. देश के जमीनी इलाकों में दक्षिण पश्चिम मॉनसून का आगे बढ़ना केरल में इसके आगमन पर निर्भर करता है. मौसम विभाग ने इस साल 04 जून तक केरल में मॉनसून के दस्तक देने की संभावनाएं जताई है.
इस साल सामान्य मॉनसून की संभावना
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस साल मॉनसून सामान्य रहेगा. इससे बारिश भी सामान्य दर्ज की जाएगी. हालांकि आईएमडी ने जुलाई में ही मॉनसून के बीच अल नीनो की आशंका भी जताई है. ऐसे में अगर बारिश कम होता है तो देश के कई राज्यों में सूखे की स्थिति बन सकती है. किसान चिंतित हैं कि मॉनसून में देरी और अल नीनो का असर कहीं खेती-बाड़ी को बुरी तरह से प्रभावित न कर दे.
कृषि मौसम वैज्ञानिक

More Stories
जयपुर13जून26*कच्छा-बनियान गिरोह की आशंका, पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की_*
नैनीताल13जून2026*लालकुआँ कोतवाली पुलिस ने 01किलो 22 ग्राम चरस के साथ 01 युवक गिरफ्तार
महोबा 13जून26*5 जोड़े का सम्मेलन में हुआ निकाह, आल इंडिया मंसूरी समाज ने सम्मेलन में कराई शादी