कानपुर16नवम्बर*शिवराजपुर बिल्हौर क्षेत्र के सैलाहा गांव में मंगलवार की शाम चूल्हे की चिंगारी से कच्चे घर में आग लग गई
शिवराजपुर बिल्हौर क्षेत्र के सैलाहा गांव में मंगलवार की शाम चूल्हे की चिंगारी से कच्चे घर में आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में दंपती झुलस गए। परिवार के लोगों की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गृहस्थी का सारा सामान राख हो चुका था। ग्रामीणों का कहना था कि हादसे की सूचना देने के बाद फायर विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची। गांव निवासी रामप्रसाद पुत्र केसरी अपने परिवार के साथ शाम खाना खाकर अपने खपरैल नुमा घर में सोने चले गए। उनके सोने के कुछदेर बाद ही पास की मड़ई में बुझाकर छोड़े गए चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। ग्रामीणों का अनुमान है कि चूल्हा पूरी तरह बुझ नहीं पाया था। देखते ही देखते पूरा घर आग की लपटों से घिर गया। आग की आंच से रामप्रसाद की आंख खुल गई। वह घबराकर जान बचाने के लिए शोर मचाने लगा। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों पूरे परिवार को घर से निकाला और आग बुझाई। आग बुझाने के प्रयास में रामप्रसाद आंशिक रूप से झुलस गए। पीड़ित ने बताया कि घर में रखा खेतों में लगाने के लिए आलू गेहूं तथा अन्य गृहस्ती भी जलकर स्वाहा हो गया है। इसके अलावा 5 हजार नकद सहित अभिलेख, गृहस्थी व कृषि कार्य का सामान भी आग की भेंट चढ़ गया पीड़ित ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है

More Stories
सुल्तानपुर 31अगस्त 26*रक्तदानी योद्धाओं का सम्मान, रिया मौर्य ने बढ़ाया हौसला
संतकबीरनगर 31अगस्त 26*213 मजदूरों की फर्जी हाजिरी का आरोप, गोबड़ौरी में मचा हड़कंप
दिल्ली 31अगस्त 26*दिल्ली-NCR: चलती स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से कथित गैंगरेप*