*कानपुर नगर, दिनांक 15 मई, 2023 (सू0/वि0)*
उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, कानपुर नगर श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित विशिष्ट हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार योजना के अन्तर्गत दो (1) राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार (2) दक्षता हस्तशिल्प पुरस्कार हस्तशिल्पियों को दिये जाने का प्राविधान है।
उन्होंने बताया कि उक्त पुरस्कारों हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिये आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे हैं जिसकी अन्तिम तिथि 03 जुलाई, 2023 है। अतः हस्तशिल्पियों से अपेक्षा की जा रही है कि अतिशीघ्र ही जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, चार खम्भा कुंआं, फजलगंज कानपुर से किसी भी कार्यालय दिवस में पुरस्कार के आवेदन पत्र एवं अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा उस फार्म को आवश्यक संलग्नकों के साथ पूर्ण कर उक्त वर्णित अंतिम तिथि से पूर्व ही कार्यालय में जमा कर दें ।
—————–
*कानपुर नगर, दिनांक 15 मई, 2023 (सू0/वि0)*
जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी कानपुर नगर, कोमिल द्विवेदी ने बताया कि वर्ष 2023-24 में ’ओ’ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत भारत सरकार की अधिकृत संस्था नीलिट से मान्यता प्राप्त संस्थाओं द्वारा अन्य पिछड़े वर्ग के युवक एवं युवतियों को ’ओ’ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण कराने हेतु सम्बन्धित जनपदों में दिनांक 15 मई, 2023 से 30 मई, 2023 तक पिछडा वर्ग कल्याण विभाग उ0प्र0 की वेबसाइट backwardwelfare.up.gov.in पर दिये गये लिंक एवं obccomputertraining.upsdc.gov.in से निर्धारित प्रारूप पर संस्था द्वारा आनलाईन आवदेन किया जा सकता है। इस हेतु दिशा निर्देश समय सारिणी उक्त वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दी गयी है। आवेदन करने के उपरान्त संस्था द्वारा आनलाईन भरे गये आवेदन की प्रति डाउनलोड कर प्रिन्टआउट प्राप्त कर हस्ताक्षरित करते हुए समस्त अभिलेखों तथा उपलब्ध संसाधनों से सम्बन्धित विवरण सहित निदेशालय पिछडा वर्ग कल्याण इन्दिरा भवन 10 वां तल अशोक मार्ग लखनऊ/सम्बन्धित जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय में 30 मई, 2023 के सांय 5ः00 बजे तक अनिवार्य रूप से हार्ड कापी उपलब्ध करानी जायेगी। संस्था द्वारा आनलाईन आवेदन में भरी गयी सूचना एवं उपलब्ध कराये गये अभिलेखों का परीक्षण तथा आधारभूत संरचनाओं का भौतिक सत्यापन कराते हुए निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु संस्थाओं का चयन किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि निदेशालय स्तर पर गठित चयन समिति द्वारा सस्थाओं के चयन के उपरान्त अन्य पिछड़े वर्ग के इच्छुक प्रशिक्षणार्थियों द्वारा दिनांक 16 जून, 2023 से 30 जून, 2023 तक आवेदन किया जा सकेगा तथा आनलाईन किये गये आवेदन पत्रों को आवश्यक प्रपत्रों सहित जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी के विकास भवन, गीतानगर क्रासिंग, रावतपुर के द्वितीय तल स्थित कार्यालय में दिनांक 30 जून, 2023 को सांय 5ः00 बजे तक जमा करना होगा।
उनहोंने उक्त योजनान्तर्गत प्रशिक्षणार्थियों हेतु पात्रता की शर्तों के बारे में बताया कि आवेदक पिछड़ी जाति का होना चाहिए, आवेदक की अधिकतम उम्र 35 वर्ष होनी चाहिए, आवेदक की शैक्षिक योग्यता कम से कम (10+2) इण्टर मीडिएट होना चाहिए, आवेदक की ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्र में वार्षिक आय रू0 1,00,000/- तक हो, ’ओ’ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण की अवधि एक वर्ष होगी, सी०सीसी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण की अवधि तीन माह होगी।
—————————
*कानपुर नगर, दिनांक 15 मई, 2023 (सू0/वि0)*
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्री विनय उत्तम ने बताया कि दिव्यांगता के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों/दिव्यांगता के क्षेत्र मे कार्यरत स्वैच्छिक संगठनों/सेवायोजकों को प्रत्येक वर्ष “विश्व दिव्यांग दिवस” 03 दिसम्बर के अवसर पर विभाग द्वारा सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित, सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेन्ट अधिकारी या एजेंसी, दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति या सर्वश्रेष्ठ संस्था, प्रेरणाश्रोत, दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ अनुप्रयुक्त अनुसंधान या नवप्रर्वतन उत्पाद या विकास, दिव्यांगजन हेतु “बाधामुक्त वातावरण” के सृजन मे उत्कृष्ट कार्य के लिये, दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने मे सर्वश्रेष्ठ जिले के लिये, राष्ट्रीय दिव्यांग वित्त और विकास निगम की सर्वश्रेष्ठ राज्य चौनेलाइजिंग एजेंसी, सृजनशील वयस्क दिव्यांग व्यक्तियों, उत्कृष्ट सृजनशील दिव्यांग बच्चें, सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस, सर्वश्रेष्ठ सुगम्य वेबसाइट, सर्वश्रेष्ठ दिप्यांग खिलाडी आदि क्षेत्रों मे पुरस्कार दिये जाते है।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी तथा आवेदन पत्रों के निर्धारित प्रारूप भारत सरकार की वेबसाईट disabilityaffairs.gov.in से प्राप्त किये जा सकते है।
उन्होंने सभी दिव्यांगजनों से अनुरोध किया है कि अपने अधीनस्थ विभिन्न कार्यालय/चिकित्सालय/विद्यालयों/बैंको आदि मे कार्यरत कार्मिकों/संस्था को उपरोक्त श्रेणियों मे प्रस्ताव नियमानुसार कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कानपुर नगर (स्थान सेवायोजन कार्यालय परिसर निकट गोल चौराहा, सर्वाेदय नगर) को तथा आनलाइन आवेदन भारत सरकार की वेबसाइट पर दिनांक 30 मई, 2023 की सायं 05ः00 तक उपलब्ध कराने का कष्ट करें।
———————–
*◆मानसिक मंदित एवं मानसिक रूप से रूग्ण निराश्रित दिव्यांगजन हेतु आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र संचालन हेतु स्वैच्छिक संगठनों के प्रस्ताव आमंत्रण*
*कानपुर नगर, दिनांक 15 मई, 2023 (सू0/वि0)*
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्री विनय उत्तम ने बताया कि मानसिक मंदित एवं मानसिक रूप से रूग्ण निराश्रित दिव्यांगजन के लिये आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र के संचालन तथा मानसिक चिकित्सालय/आश्रय गृह उपचारित एवं ठीक हुए बेघर व्यक्तियों के लिये हॉफ वे होम/लॉग स्टे होम के संचालन हेतु स्वैच्छिक संगठनों को अनुदान दिये जाने हेतु संशोधित दिशा-निर्देश निर्गत किये गये है उक्त दिशा-निर्देश के बिन्दु संख्या-8 अनुदान वितरण की प्रक्रिया के उप बिन्दु-8 मे योजनान्तर्गत अनुदान दिया जाना है।
उन्होंने इच्छुक स्वैच्छिक संस्थाओं से अपेक्षा की है कि मानसिक मंदित एवं मानसिक रूप से रुग्ण निराश्रित दिव्यांगजन के लिये आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र के संचालन तथा मानसिक चिकित्सालय/आश्रय गृह उपचारित एवं ठीक हुए बेघर व्यक्तियों के लिये हॉफ वे होम/लॉग स्टे होम के संचालन हेतु वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिये अनुदान प्रस्ताव http://updivyangshakingo.in पर तथा समस्त औपचारिकतायें पूर्ण आवेदन प्रपत्र 03 प्रतियों मे आफलाइन दिनांक 15 जून, 2023 तक प्राप्त कराना सुनिश्चित करें। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त प्रस्ताव पर विचार नही किया जायेगा।
——————-

More Stories
लखनऊ 21 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली *21 मार्च 2026 ,यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शनिवार*आज का राशिफल*
नई दिल्ली 21 मार्च 26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*