ब्रेकिंग लखनऊ
लखनऊ15मई2023*शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म”अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी*
पहले युवक ने शादी का झांसा देकर फंसाया प्रेम जाल में फिर बनाये शारीरिक संबंध अब कर रहा ब्लेक मेल।
शादी से कर रहा इनकार और दे रहा जान से मारने की धमकी।
पीड़िता ने थाना अमीनाबाद के मौलवीगंज चौकी पर की शिकायत नहीं हो रही कोई कार्यवाई।
पीड़िता की शिकायत पर मौलवी गंज चौकी प्रभारी ने देर रात तक बैठाने के बाद युवती को सुलह समझौता का दिया सुझाव और मामले को ख़त्म करने दी सलाह।
थाने व चौकी पर सुनवाई नही होने पर युवती ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत,जिसके बाद चौकी प्रभारी मौलवीगंज ने कई बार बुलाया और बिना किसी कार्यवाई स्वयं कर दिया निस्तारण।
पीड़िता ने बताया युवक अपने दोस्त के साथ हमारे घर पर तमंचा लेकर आया और हंगामा करने के साथ हम को मारा पीटा वह हमारे मां-बाप को गाली गलौज करता हुआ जान से मारदेने की धमकी देता हुआ निकल गया।
थाने और चौकी के चक्कर लगाकर थक गई तो ज्वाइंट कमिश्नर के पास गई वहां से भी कोई कार्यवाही अभी तक नहीं हुई जबकि खुलेआम उक्त युवक घूम रहा है।
बताते चलें मौलवीगंज चौकी प्रभारी करवाई ना करके देर रात में करते हैं युवती को मैसेज पूछते हैं खाना खाया और करते हैं दवाई दिलाने की बात।
चौकी और थाने के चक्कर लगा चुकी है युवती की नहीं लिखी जा रही एफ़आइआर,खाली बुला कर टरका देते हैं चौकी प्रभारी।
आखिर कौन सुनेगा पीड़िता की फरियाद ?
अमीनाबाद थाना क्षेत्र के मौलवी गंज चौकी का मामला।
रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता

More Stories
सतना9अगस्त2026*रैगांव की जनता को गुमराह कर रही हैं प्रतिमा बागरी : कल्पना वर्मा
अयोध्या9अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
नई दिल्ली9अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*