*बड़ी खबर..*
कानपुर13मई2025*कलक्टरगंज की गल्ला मंडी के पास लगी भीषण आग..*
कानपुर नगर से नूर आलम की खास खबर
*ब्रेकिंग न्यूज✍️*
*कानपुर में 50 दुकानें राख, 5 सिलेंडर और बैट्रियां फटीं: 35 से अधिक गाड़ियां जलीं, 6 लोग झुलसे, 3 किमी तक दिखा धुआं…*
*कानपुर* *के कलक्टर गंज की पुरानी गल्लामंडी में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। गल्ला, किराना, मूंगफली और दवा की दुकानें जल गईं। आग की चपेट से आकर 5 सिलेंडर फट गए। ई- रिक्शा की बैटरियों में भी जोरदार धमाके हुए कुछ तेल और मोबिल आयल के ड्रमों में भी विस्फोट हुआ। आग में 3 चार पहिया वाहन, 12 ई-रिक्शा और करीब 20 दोपहिया वाहन जलकर राख हो गए आसमान में उठा धुएं का गुबार 3 किमी दूर तक देखा गया 6 लोग भी 50 फीसदी से ज्यादा झुलस गए उन्हें उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया। CFO दीपक शर्मा ने बताया- करीब 50 दुकानों और गोदामों में आग लगी यहां पर बारदाने और बोरे सिलने का भी काम किया जाता है। फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियों से आग पर काबू पाया गया*
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*