कानपुर12जुलाई23*ज्योति मौर्या पर मनीष दुबे की तरह समान कार्रवाई की मांग
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के खिलाफ निलंबन सहित अन्य कार्यवाही की जा रही हैं, जबकि समान प्रकार के आरोप लगने के बाद भी ज्योति मौर्या के विरुद्ध अब तक कोई कार्यवाही किए जाने के तथ्य सामने नही आए हैं.
उन्होंने कहा कि भारत का संविधान मात्र लिंग के आधार पर लोगों में भेदभाव किए जाने का अधिकार नहीं देता है.
उन्होंने इसे आपत्तिजनक बताते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की कि प्रथम दृष्टया समान प्रकार के आरोप पाए जाने की स्थिति में मनीष दुबे और ज्योति मौर्या के विरुद्ध समान प्रकार की कार्यवाही की जाए ताकि संविधान प्रदत्त समानता के अधिकार का किसी भी प्रकार से विचलन न हो.
डॉ नूतन ठाकुर
प्रवक्ता
आजाद अधिकार सेना

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 अगस्त26 *पूर्णिया विश्वविद्यालय में विद्यार्थी सहयोग शिविर
मथुरा 25 अगस्त 26*थाना बलदेव पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया ।*
कौशाम्बी25अगस्त26*28वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई आयोजित,*