कानपुर11अप्रैल*वाहन चेकिंग के दौरान तीन लुटेरे दबोचे गए*
पनकी से क्राइम रिपोर्टर एमएस यादव की रिपोर्ट यूपीआजतक
पनकी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन लुटेरों को किया गिरफ्तार लुटेरों के पास से एक तमंचा दो कारतूस एक खाली खोखा 4900/– रुपए व लूट की मोटरसाइकिल बरामद हुई ।
कानपुर कमिश्नरेट थाना पनकी के चौकी पनकी मंदिर क्षेत्र पनकी नहर के पास उप निरीक्षक मनोज कुमार दीक्षित संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे । पुलिस के अनुसार इसी बीच एक मोटरसाइकिल में तीन सवार युवक पुलिस को देखकर गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे । पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मोटरसाइकिल सवार तीनों को पकड़ लिया उक्त तीनों की तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध असलहा, कारतूस बरामद हुए ।पुलिस ने तीनों को थाने ले आई पूछताछ में तीनों ने अपना नाम सुमित निषाद उर्फ मट्ठा (19) पुत्र राम गोपाल निषाद नवाबगंज, निखिल सिंह (21)पुत्र स्व रज्जन सिंह न्यू दिल्ली, श्रेयांश सक्सेना(20) पुत्र बागीश सक्सेना गंगागंज पनकी कानपुर नगर पुलिस ने तीनों के विधिक कार्रवाई करके जेल भेज दिया गया ।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रमुख रूप से प्रभारी निरीक्षक पनकी विक्रम सिंह, पनकी मंदिर चौकी प्रभारी मनोज कुमार दीक्षित, उपनिरीक्षक संजय कुमार,कृष्ण कुमार हेड कांस्टेबल रामनरेश, कांस्टेबल अनिल कुमार मौजूद रहे।

More Stories
कानपुर नगर 27अगस्त26*नगर निगम के बाद अब मार्ग प्रकाश विभाग पर चाबुक,
आगरा27अगस्त26*इंटरनेशनल हत्या का आरोपी गिरफ्तार अमेरिका में प्रेमिका को मारकर भागा था*
मथुरा 27 अगस्त 26* 01 अभियुक्त/चोर को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया ।*