कानपुर10नवम्बर23*पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत आयोजित ‘‘दीपावली मेले’’ का शुभारम्भ किया गया।
श्रीमती प्रमिला पाण्डेय, मा0 महापौर महोदया, नगर नगम, कानपुर नगर द्वारा फीता काटकर पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत आयोजित ‘‘दीपावली मेले’’ का शुभारम्भ किया गया। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा मोतीझील स्थित प्रमिला सभागार में ‘‘दीपावली मेले’’ का आयोजन किया गया है। मा0 महापौर महोदया द्वारा परियोजना अधिकारी, डूडा व शहर मिशन प्रबंधक, डूडा के साथ दीपावली मेले में लगाये गये वेण्डर्स, स्वयं सहायता समूहों एवं बैंकों के स्टाल का भ्रमण किया गया तथा स्टालों पर उपलब्ध विभिन्न उत्पादों के विषय में जानकारी ली गयी। इसके उपरान्त उनके द्वारा मेहन्दी एवं रंगोली प्रतियोगिता में लगायी गयी मेहन्दी एवं बनायी गयी रंगोली का अवलोकन किया गया। अवलोकनोपरान्त मा0 महापौर महोदया द्वारा स्वनिधि वेण्डर्स को परिचय बोर्ड एवं डिजिटल लेनदेन करने वाले वेण्डर्स को प्रशस्ति पत्र एवं इनएक्टिव वेण्डर्स को बैंकों द्वारा स्वनिधि ऋण के साथ-साथ उपलब्ध कराये गये क्यू0आर0 कोड का वितरण किया गया। श्री आवेश खान, अपर नगर आयुक्त(तृतीय), नगर निगम, कानपुर नगर व श्री तेज कुमार, परियोजना अधिकारी, डूडा द्वारा मेहन्दी एवं रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले महिलाओं को प्रशस्ति-पत्र वितरित किया गया है एवं दीपावली मेले में प्रतिभाग करने वाली समूह की महिलाओं को कैलेण्डर व उपहार स्वरूप (महिला समूहों द्वारा बनाये गये) जूट बैग का वितरण किया गया। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त (तृतीय), नगर निगम, कानपुर नगर, परियोजना अधिकारी, डूडा, कानपुर नगर, शहर मिशन प्रबंधक, डूडा, कानपुर नगर एवं सामुदायिक आयोजक, डूडा, कानपुर नगर आदि उपस्थित रहें।

More Stories
मथुरा 10 जुलाई 26*OPERATION CONVICTION थाना हाईवे जनपद मथुरा*
कानपुर नगर10जुलाई26*बर्रा तमंचा सटाने के प्रकरण में नया मोड़, ‘तमंचा’ बताया गया एयरगन;
कानपुर नगर10जुलाई26*6 महीने का जिला बदर… फिर भी शहर में बेखौफ एंट्री!