कानपुर10जनवरी*11 को लेंगे गठबंधन करने या अकेले चुनाव लड़ने पर फैसला : आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आज़ाद*।
भीम आर्मी संस्थापक व आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने 11जनवरी को पिता की बरसी पर चुनाव में अकेले या गठबंधन की घोषणा करने की बात कही है।उन्होंने बताया 11 जनवरी 2013 को उनके पिता गोवर्धन दास का निधन हुआ था।पिता के निधन पर उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर व स्व. कांशीराम के आदर्शों पर चलने का निर्णय लिया था। 11 जनवरी को पिता को श्रद्धांजलि देने के बाद चुनाव लड़ने की घोषणा करेंगे।जबकि 10मार्च चुनाव परिणाम के बाद सहारनपुर अपने घर लौटेंगे।वहीँ एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष चौधरी फहीम ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष असद्दुदीन ओवैसी के निर्देशों पर मजबूती से चुनाव लड़ेंगे।1-2 दिन में प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है।
More Stories
कानपुर नगर 13 अक्टूबर 26*KDA में भ्रष्टाचार की भरमार और फर्जी दस्तावेजों से कार्रवाई के विरोध में TUCC नगर अध्यक्ष राकेश रावत की हुंकार
पूर्णिया बिहार 13 अक्टूबर26* पूजा घर के तहखाने में छिपाया था गांजा, 3.580 KG बरामद, एक धराया*
लखनऊ 13 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*