कानपुर जिला सूचना विभाग
कानपुर09अक्टूबर23*मिलेट्स की उन्नति हेतु जागरूगता कार्यक्रम के अन्तर्गत आज जनपद स्तरीय रोड शो का आयोजन किया गयाः-*
*कृषि उद्योग प्रदर्शनी में कृषकों ने मिलेट्स फसलों के सम्बन्ध में तकनीकी जानकारी प्राप्त कीः-*
*कानपुर नगर, दिनांक 09 अक्टूबर, 2023 (सू0वि0)*
नेशनल फूड सिक्योरिटी मिशन योजनान्तर्गत न्यूट्री सीरियल्स घटक के अन्तर्गत मिलेट्स की उन्नति हेतु जागरूगता कार्यक्रम के अन्तर्गत आज जनपद स्तरीय रोड शो का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ श्री सुधीर कुमार, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रोड शो कृषि भवन परिसर, गुमटी नं0-9, रावतपुर, कानपुर नगर से प्रारम्भ होकर चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर में आयोजित ‘‘अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी‘‘ में पहुँचकर सम्पन्न हुआ, इसके उपरान्त कृषकगणों द्वारा मेले में लगे स्टालों का अवलोकन किया गया। रोड शो में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आये कृषकों ने साहित्य प्राप्त कर मिलेट्स फसलों के सम्बन्ध में तकनीकी जानकारी प्राप्त की ।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक चौधरी अरूण कुमार सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी व जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आये कृषकगण उपस्थित रहें।
————————-

More Stories
लखनऊ 19 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर 19 नवम्बर 26*पनकी में घर में घुसकर जानलेवा हमला: दो महीने तक जिंदगी से जूझने के बाद 78 वर्षीय बुजुर्ग की मौत,
चित्रकूट 19 नवम्बर 26*राम वन गमन मार्ग की मिट्टी और NTPC का राखड़ निजी प्लांट में खपाने का आरोप