जयपुर09अक्टूबर2023*बुजुर्गों के चेहरे पर खिलखिलाया बचपन
एम.पी.एस. इंटरनेशनल में ‘ग्रैंड पेरेंट्स डे’ बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि अनीता रमेश मूंदड़ा , अनीता महेश परवाल के साथ विद्यालय सचिव श्री दीपक सारडा एवं भवन मंत्री श्री महेश चांडक उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने अपने दादा- दादी व नाना- नानी के लिए सुमधुर गीत ‘स्वागत करते हैं आपका’ प्रस्तुत किया । नृत्य नाटिका के माध्यम से संयुक्त परिवारों में हो रहे विघटन के नुकसान को दर्शाते हुए संदेश दिया कि बुजुर्गों के सानिध्य में हुई परवरिश ही संस्कार युक्त होती है।
बच्चों के साथ आए दादा- दादी व नाना- नानी ने विभिन्न खेलों में उत्साह पूर्वक भाग लेकर अपने बचपन की यादों को ताज़ा किया। इसी के साथ सेल्फी ज़ोन में फोटो भी खिंचवाई।
सचिव महोदय ने बुजुर्गों से हँसते-हँसाते रहने की गुज़ारिश की। प्राचार्या श्रीमती अर्चना सिंह ने कहा कि बच्चों के जीवन में हर दिन ग्रैंड पैरेंट्स डे है। इन्हीं से उन्हें ताकत मिलती है। इसी के साथ कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भवन मंत्री महोदय ने कहा कि बुजुर्गों के जीवन अनुभव से हम अपने पारंपरिक मूल्यों और नैतिक मूल्यों को ग्रहण करते हैं।
More Stories
बांदा 27 अक्टूबर 26*ग्राम छिरहुटा में वृद्ध एवं दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 158 लोगों का पंजीयन*
बांदा 27 अक्टूबर 26*दलित महिला ने पड़ोसी पर छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाया, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग*
फर्रुखाबाद27 अक्टूबर 26*युवती के अपमान का आरोप, एनडीपीएफ ने डीपीओ पर उठाए सवाल