कानपुर जिला सूचना विभाग
कानपुर09अक्टूबर23*दिव्यांग शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अन्तर्गत दिव्यांग दम्पत्ति को पुरस्कृत किये जाने हेतु आनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रणः*
*कानपुर नगर, दिनांक 09 अक्टूबर, 2023 (सू0वि0)*
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विनय उत्तम ने बताया कि दिव्यांग जन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांग शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अन्तर्गत दिव्यांग दम्पत्ति को शादी करने पर पुरुष के दिव्यांग होने पर रू0 15000/- एवं महिला दिव्यांग होने पर रू0 20000/- अथवा दोनो पति-पत्नी दम्पत्ति के दिव्यांग होने पर रू0 35000/- का प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इच्छुक/पात्रता रखने वाले दिव्यांगजन ऑनलाइन आवेदन भरते समय आवेदक दम्पत्ति को दिव्यांगता प्रदर्शित करने वाला संयुक्त नवीनतम फोटो, दम्पत्ति का आयु प्रमाण-पत्र जिसमे जन्मतिथि का अंकन हो, मुख्य चिकित्साधिकारी स्तर से निर्गत दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, आय का प्रमाण पत्र, वैवाहिक प्रमाण-पत्र, राष्ट्रीयकृत बैंक में संचालित संयुक्त खाता, आधार कार्ड, अधिवास का प्रमाण, आदि अभिलेख http://divyangjan.upsdc.gov.in पर आनलाइन आवेदन कराये। यह पुरस्कार विगत वर्ष सम्पन्न हुयी शादी तथा वर्तमान वित्तीय वर्ष मे सम्पन्न हुयी शादी को देय है जिनका विवाह दिनांक 01 अप्रैल 2022 के बाद सम्पन्न हुआ है। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी (सेवायोजन कार्यालय परिसर निकट जी०टी० रोड गोल चौराहा) कानपुर नगर मे सम्पर्क कर सकते है ।
————————–

More Stories
लखनऊ11जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
गोरखपुर11 जून26*जीडीए कर्मचारी बनकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, आवास दिलाने के नाम पर ऐंठे थे पैसे
कानपुर नगर 11/06/2026*बखरिया में दलित बस्ती राख, अनाज तक जला, पर रोड न होने से फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची – रचना सिंह गौतम