कानपुर08दिसम्बर*सचेंडी पुलिस ने अवैध कारोबार करने वाले दो युवकों को किया गिरफ्तार*
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा अपराधों की रोकथाम अपराधियों की धरपकड़ तथा शासन द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कार्रवाई हेतु पुलिस उपायुक्त पश्चिम अप्पर पुलिस आयुक्त पश्चिम वह सहायक पुलिस आयुक्त पनकी के निर्देशन में एवं मार्गदर्शन में थाना सचेडी पुलिस द्वारा दिनांक 8 दिसंबर को मुखबिर की सूचना पर वीआरएल फैक्ट्री के पास चकरपुर से दो युवकों को किया गिरफ्तार ।
बिहार प्रांत के मोतिहारी जिले से अवैध तस्कर चरस की खेप मंगवा कर विक्रय किए पर दो अभियुक्त 8 किलो 963 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किए गए अभियुक्त गणों के विरुद्ध थाना सचेंडी पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है पुलिस के द्वारा किए गए सराहनीय कार्य की क्षेत्रीय जनता द्वारा पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की गई गिरफ्तार किए गए अभियुक्त इरशाद अहमद पुत्र स्वर्गीय अलीअहमद व साथी फैजान अहमद पुत्र इरशाद अहमद निवासी 92 / 11 हीरामन का पुरवा थाना बेगमगंज कानपुर दोनों अभियुक्तों के पास से कुल 8 किलो 963 ग्राम चरस बरामद की गई गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रमुख रूप से थाना सचेंडी प्रभारी निरीक्षक प्रदुम्न कुमार सिंह उपनिरीक्षक श्रवण कुमार तिवारी, जयदीप सिंह, अमित सिंह राघव , प्रदीप सिरोही , समर सिंह , अबरार खान , मयंक सिरोही, हेड कांस्टेबल उमेश चंद कांस्टेबल अर्जुन सिंह, नरेंद्र सिंह , व स्वाट टीम के उपनिरीक्षक शिव प्रताप सिंह प्रभारी हेड कांस्टेबल सैयद मोहम्मद, इमरान कांस्टेबल हरिओम, अवधेश ,परशुराम, संजय सिंह , मुन्ना , सतनाम प्रमुख रूप से मौजूद थे बंद करें
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*