March 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर08अगस्त23*डीएम ने जिला कारागार में निर्माणाधीन कैन्टीन आउटलेट तथा रसोईघर का निरीक्षण किया।

कानपुर08अगस्त23*डीएम ने जिला कारागार में निर्माणाधीन कैन्टीन आउटलेट तथा रसोईघर का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी अपडेट 08 अगस्त, 2023 कानपुर नगर।

कानपुर08अगस्त23*डीएम ने जिला कारागार में निर्माणाधीन कैन्टीन आउटलेट तथा रसोईघर का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 द्वारा आज जिला कारागार में निर्माणाधीन कैन्टीन आउटलेट तथा रसोईघर का निरीक्षण किया गया। निर्माणाधीन कैन्टीन एवं रसोईघर में भोजन जिला कारागार के बंदियों के माध्यम से तैयार कराया जाएगा। साथ ही कैन्टीन का संचालन करागार से रिहाई प्राप्त व्यक्तियों से कराया जाएगा ताकि उनके पुनर्वास का एक माध्यम बन सके एवं जन सामान्य को गुणवत्तापूर्ण भोजन उचित मूल्य पर उपलब्ध हो सके।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश दिए-
• अवर अभियंता, लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया कि निर्माणाधीन कैन्टीन तथा रसोई घर में टाइल वर्क, बाउंड्री एवं विद्युतीकरण से संबंधित अवशेष कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण कराया जाए।
• अवर अभियंता, लोक निर्माण विभाग यह सुनिश्चित करें कि निर्माणाधीन आउटलेट को उपयोगी एवं आकर्षक बनाए जाने हेतु अनुभवी आर्किटेक्ट के माध्यम से प्लानिंग करते हुए वुडेन जालीदार बाउंड्री, कलर कॉन्बिनेशन पेंटिंग एवं फोकस लाइट का कार्य कराया जाए कराया जाए।
• जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि कैन्टीन के दैनिक संचालन हेतु रिहाई प्राप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर लिया जाए।
• सहायक आयुक्त खाद्य को निर्देशित किया गया कि रसोई घर में बनाए जाने वाले खाने की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने हेतु जेल अधीक्षक द्वारा चिन्हित बंदी जो रसोई घर में कार्य करेंगे को खाना तैयार करने संबधी विशिष्ट प्रशिक्षण प्रदान कराया जाए।
• अवर अभियंता, लोक निर्माण विभाग द्वारा कैन्टीन में जलापूर्ति एवं जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। साथ ही जनसामान्य की मांग के अनुरूप चाय⁄अन्य स्नैक्स तैयार करने हेतु अतिरिक्त काउंटर का निर्माण कराया जाए।
निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक श्री बी0 डी0 पांडेय, सहायक आयुक्त खाद्य श्री विजय प्रताप सिंह एवं लोक निर्माण विभाग के संबंधित अवर अभियंता आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Taza Khabar