कानपुर05जुलाई23*दिनभर ढूंढने के बाद एनडीआरएफ की टीम भी नही खोज सकी युवक को
फ़ोटो 1/ गंगा नदी में स्टीमर से युवक को ढूंढने का प्रयास करती एनडीआरएफ की टीम
बिल्हौर (शिवराजपुर) मंगलवार को दोस्तो के साथ गंगा स्नान करने पहुंचे युवक के डूबने के बाद खोजने में लिए एनडीआरएफ की टीम बोट नाव स्टीमर से खोजती रही लेकिन पानी का तेज बहाव होने से युवक की खोजबीन नही हो सकी थी।
मंगलवार की दोपहर शिवराजपुर कस्बे के वॉर्ड न 8 निवासी अनुराग सविता पुत्र अजय सविता (17) वर्ष अपने कई दोस्तो के साथ खेरेश्वर गंगा घाट पर स्नान करने पहुंचा था तभी नदी में पानी का तेज बहाव होने से युवक नदी में डूब गया। युवक के डूबते ही परिजनों को सूचना मिलने पर परिजनों में हाहाकार मच परिजन गंगा घाट पर पहुंचकर युवक की खोजबीन शुरू करवाना शुरू किया था।मंगलवार की देर रात तक गोताखोर युवक को नही ढूंढ सके थे जिससे के बाद पुलिस ने बुधवार को एनडीआरएफ की टीम को बुकालर युवक की तलास की गई थी
एसआई शिवकरण वर्मा ने जानकारी में बताया की एनडीआरएफ टीम ने स्टीमर बोट नाव की मदद से युवक को खेरेश्वर घाट से लेकर राजेपुर गांव के किनारों तक खोजबीन की गई लेकिन युवक का सुराग नहीं लग सका था।टीम लगातार खोजबीन में उतरी है

More Stories
नई दिल्ली2जुलाई26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली2जुलाई26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
नाबालिग से दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले आरोपी अभियुक्त को 05 वर्ष का कारावास व ₹ 05 हजार/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया*