कानपुर04अक्टूबर*कानपुर की नौबस्ता पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोरों के गिरोह को दबोचा है।
कानपुर की नौबस्ता पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोरों के गिरोह को दबोचा है। जो कबाड़ी बाड़ी बनकर मकानों की रेकी करके घरों में चोरी की घटना को अंजाम देते थे।अभियुक्तों के पास से पुलिस को बड़ी मात्रा में कई चोरी की घटना का माल भी बरामद हुआ है।
बीओ- कानपुर साउथ में चोरी की लगातार घटना हो रही है। चोरी के खुलासे के लिए पुलिस को एक्शन मोड में आई। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की दो व्यक्ति चोरी का माल बेचने जा रहे हैं। इस बीच पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोच लिया। अभियुक्तों दिनेश और राजू गौतम को गिरफ्तार किया है।
डीसीपी साउथ ने बताया है कि नौबस्ता व हनुमन्त बिहार थाना क्षेत्र कई चोरियों की घटना को अंजाम दिया है। यह लोग कबाड़ी बनकर सभी सुनसान मोहल्लो की रेकी करते हैं। उसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दे देते हैं। उनके पास से लगभग 22 लाख रुपए की चोरी किए सोने के सामान बरामद हुए हैं। एक लाख रुपए से अधिक नगदी के साथ-साथ भारी मात्रा में सोने की झुमकी, लॉकेट, टॉप्स और चैन समेत कई अन्य सामान बरामद हुए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
बाइट- प्रमोद कुमार (डीसीपी साउथ)

More Stories
महोबा16जुलाई26*चरखारी में अंबेडकर पुस्तकालय एवं पार्क की भूमि से अवैध कब्जा हटाने की मांग
मथुरा 16 जुलाई 26*थाना राया पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को (नशीला पदार्थ) सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 16 जुलाई 26 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त:-*