कानपुर 3 फरवरी 26 * चौबेपुर क्षेत्र में सड़क हादसा। ..
Breaking News kanpur अमित कुमार
चौबेपुर क्षेत्र में सड़क हादसा,, डंपर चालक की लापरवाही के चलते युवक की गई जान
शहर में बारिश के मौसम और वाहन चालकों की लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। चौबेपुर क्षेत्र के ततीयागंज में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान शिवराजपुर थाना क्षेत्र के विलहन गांव निवासी के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि बारिश के चलते सड़क फिसलन भरी थी, वहीं डंपर चालक की जल्दबाजी और तेज रफ्तार ने एक और परिवार को उजाड़ दिया।
शहर में लगातार भीड़भाड़ वाले इलाकों में गति सीमा से अधिक रफ्तार से भारी वाहनों के चलने के कारण बड़े हादसे हो रहे हैं। नियमों की अनदेखी आम हो चुकी है और इसकी कीमत आम लोग अपनी जान देकर चुका रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
कब थमेगी तेज रफ्तार की ये मौत?

More Stories
नई दिल्ली *आज का राशिफल*03 अप्रैल 2026 , शुक्रवार* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर
नई दिल्ली 3 अप्रैल 26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
लखनऊ 2 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*