कानपुर 28अप्रैल25 संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिला युवक का शव
आत्महत्या करने की आशंका, शराब का लती था युवक, गांव के बाहर पेड़ में लगाई फांसी
बिल्हौर में ककवन के कसिगवां गांव में सोमवार शाम पांडु नदी के किनारे पेड़ में फांसी पर युवक का शव लटका देखकर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की।
ककवन थाना क्षेत्र के कसिगवां गांव निवासी भगवान दास के तीन पुत्रों में सबसे बड़ा पुत्र 35 वर्षीय विजय कुमार अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ अलग रहता था। वह मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। प्रतिदिन की तरह सोमवार सुबह भी वह काम के लिए घर से निकला था। शाम को लगभग पांच बजे गांव के कुछ लोग गांव से कुछ दूरी पर मौजूद पांडु नदी में जानवरों को पानी पिलाने के लिए पहुंचे। वहां बंबूल के साथ एक पेड़ में अंगौछे के सहारे विजय का शव फांसी पर लटका देखकर ग्रामीण परेशान हो गए। पास पहुंच कर शव की पहचान के बाद ग्रामीणों ने परिजनों को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में शव देखकर चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू की और शव को फांसी से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के अनुसार गांव के कुछ लोगों ने मृतक के साथ मारपीट की थी उसी आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली। वहीं ग्रामीणों के अनुसार युवक गृह कलह से परेशान होकर यह कदम उठाया है। पुलिस के अनुसार कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया