कानपुर 17.07.2023*मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में श्रम आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों, कारखाना व बॉयलर निदेशालय की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
आज श्रम आयुक्त उत्तर प्रदेश लोकेश एम0 की अध्यक्षता में मंडलायुक्त सभागार में श्रम विभाग के साथ ही श्रम आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों, कारखाना व बॉयलर निदेशालय की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में श्रम आयुक्त द्वारा दिए गए निर्देशों के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं –
1. बैठक में श्रम विभाग के विभागीय कार्यों हेतु शीघ्र ही ई-ऑफिस व्यवस्था लागू किए जाने का निर्णय लिया गया।
2. आईजीआरएस से प्राप्त हो रही शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के साथ विभिन्न कार्यों को समय के अनुसार पूर्ण किया जाएl
3. वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत कार्यालय के समस्त अधिकारी व कर्मचारी को शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल पार्क में वृक्षारोपण करने का सुझाव दियाl
4. श्रम आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा विभाग के सभी सॉफ्टवेयर में आवश्यक संशोधन सहित न्यायिक व अर्ध न्यायिक कार्य हेतु ई-कोर्ट व्यवस्था लागू करने के साथ ही ट्रेड यूनियन के पंजीयन को भी ऑनलाइन करने के निर्देश दिए गए।
5. बैठक में अपर श्रमायुक्त सौम्या पांडे, दिलीप कुमार सिंह, सरजू राम, संयुक्त श्रम आयुक्त अंजू वर्मा सहित मुख्यालय के समस्त उप श्रम आयुक्त, सहायक श्रम आयुक्त, निदेशक बॉयलर व कारखाना के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
…………….

More Stories
डेहरी रोहतास27मई26* वार्ड 23 में आवारा कुत्तों का आतंक, मासूम बच्चे शिकार
पूर्णिया बिहार 27 मई 26 *कसबा कलानंद स्कूल मैदान के पास हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार*
बांदा27 मई 26*तेज रफ्तार मौरंग लदे ट्रक टक्कर मारकर भागने के प्रयास में ई रिक्शा के ऊपर पलटा**