July 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर5जुल726*कार्यक्रम "ललित शोध, संगीत चर्चा एवं देव वंदना स्त्रोत संध्या" का आयोजन किया गया। 

कानपुर नगर5जुल726*कार्यक्रम “ललित शोध, संगीत चर्चा एवं देव वंदना स्त्रोत संध्या” का आयोजन किया गया। 

कानपुर नगर5जुल726*कार्यक्रम “ललित शोध, संगीत चर्चा एवं देव वंदना स्त्रोत संध्या” का आयोजन किया गया। 

कानपुर में रोटरी क्लब ऑफ कानपुर इंडस्ट्रियल की ओर से भारतीय शास्त्रीय संगीत और सांस्कृतिक विरासत को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम “ललित शोध, संगीत चर्चा एवं देव वंदना स्त्रोत संध्या” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित संगीत विद्वान और पद्मश्री सम्मानित शास्त्रीय गायक डॉ. विनय मिश्र ने अपनी प्रस्तुतियों और व्याख्यान से श्रोताओं को भारतीय संगीत की समृद्ध परंपरा से रूबरू कराया।
वीओ: लिटिल शेफ, सिविल लाइंस में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. विनय मिश्र ने भारतीय संगीत की उत्पत्ति, उसके ऐतिहासिक विकास और आध्यात्मिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारतीय संगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और अध्यात्म का अभिन्न अंग है। उन्होंने शास्त्रीय संगीत की विभिन्न विधाओं, रागों और उनकी परंपरा के साथ-साथ देव वंदना की समृद्ध विरासत पर भी चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. मिश्र ने अपने मधुर स्वर में कई रागों और देव वंदना की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने बताया कि संगीत व्यक्ति के मन, आत्मा और समाज को जोड़ने का सबसे सशक्त माध्यम है तथा नई पीढ़ी को भी अपनी सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ना समय की आवश्यकता है।
रोटरी क्लब ऑफ कानपुर इंडस्ट्रियल के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, शास्त्रीय संगीत और आध्यात्मिक मूल्यों को समाज तक पहुंचाना है, ताकि युवा पीढ़ी अपनी परंपराओं से प्रेरणा ले सके। कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष आनंदवीर सिंह, सचिव विशाल नड्डा, कोषाध्यक्ष अतुल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन, संगीत प्रेमी और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आउट्रो: भारतीय शास्त्रीय संगीत और सांस्कृतिक विरासत को समर्पित यह आयोजन श्रोताओं के लिए ज्ञान, संगीत और आध्यात्मिक अनुभूति का अनूठा संगम साबित हुआ।

Taza Khabar