*Breaking News kanpur अमित कुमार*
कानपुर नगर5अगस्त26*भ्रष्टाचार की भूख में लूट लिया सब कुछ, अब हर बारिश में जनता का ही इम्तिहान होता।*
कानपुर नगर*नगर निगम कटोरा लेकर जनता से भीख मांग लेता, तो शायद शहर यूँ बर्बाद न होता,भ्रष्टाचार की भूख में लूट लिया सब कुछ, अब हर बारिश में जनता का ही इम्तिहान होता।*
*बारिश ने खोली नगर निगम और विकास कार्यों की पोल! शहर डूबा, अपार्टमेंट धंसे, आखिर जनता की जान से कब तक होगा खिलवाड़?*
*मंगलवार देर रात शुरू हुई तेज बारिश ने एक बार फिर शहर के विकास कार्यों की हकीकत सामने ला दी। जगह-जगह जलभराव, सड़कें तालाब में तब्दील बल्कि काकादेव क्षेत्र में स्थित एक बार फिर पर्वकुंज अपार्टमेंट का बेसमेंट धंसने से लोगों में दहशत फैल गई*।
*इससे पहले भी इसी इलाके में एक अन्य अपार्टमेंट का बेसमेंट धंस चुका है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।*
*स्थानीय लोगों का कहना है कि जब से मेट्रो निर्माण और बड़े पैमाने पर खुदाई शुरू हुई है, तब से कई अपार्टमेंटों, निर्माणाधीन मकानों और सड़क किनारे इमारतों में दरारें आने तथा जमीन धंसने जैसी घटनाएं बढ़ी हैं। जनजीवन ख़तरे में बना हुआ है।*
*क्षेत्रीय निवासियों के मुताबिक इन मामलों की तकनीकी और निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है। वहीं शहर में बार-बार होने वाले जलभराव ने नगर निगम की तैयारियों और ड्रेनेज व्यवस्था भी पूरी तरह से ध्वस्त हैं।*

More Stories
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा
जोधपुर6अगस्त26*RAS अधिकारी प्रियंका विश्नोई मौत मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।_*
उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*