कानपुर नगर4मई26*निःशुल्क विद्युत चालित चाक वितरण हेतु आवेदन आमंत्रित*
*कानपुर नगर, दिनांक 04 मई, 2026*जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अशोक शर्मा ने अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित ‘टूल किट्स वितरण योजना’ के अंतर्गत निःशुल्क विद्युत चालित चाक (इलेक्ट्रिक पॉटरी व्हील) वितरण के लिए पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत ऐसे व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो आर्थिक रूप से कमजोर हों तथा जिनका आजीविका का प्रमुख स्रोत माटीकला व्यवसाय हो। साथ ही, आवेदक का नाम माटीकला कारीगरों की आधिकारिक सूची में दर्ज होना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया में शिक्षित महिलाओं एवं युवाओं को भी विशेष प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।
योजना के तहत 18 से 55 वर्ष आयु वर्ग के पात्र शिक्षित शिल्पकार/कारीगर वेबसाइट www.upmatikalaboard.in पर दिनांक 20 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, चतुर्थ तल, कबीर भवन, सर्वोदय नगर, कानपुर नगर में संपर्क कर सकते हैं।
——-

More Stories
अयोध्या4मई26*तालाब में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शव को भेजा पीएम के लिए
बांदा4मई26*डीएम कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत चंदौर में भ्रष्टाचार का शिकायती पत्र दिया*
पूर्णिया बिहार 4 मई 26* तीन राज्यों की जीत की खुशबू से महका पूर्णिया, गूंजे जय श्रीराम