कानपुर नगर30दिसम्बर24*पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) कानपुर नगर द्वारा थाना पनकी का किया गया अर्दली रूम।*

आज दिनाँक 30.12.2024 को पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) कानपुर नगर, श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा थाना पनकी के विवेचकों का अर्दली रूम किया गया। अर्दली रूम के दौरान महोदय द्वारा समस्त विवेचकों से लम्बित विवेचनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से वार्ता करते हुए लम्बित विवेचनाओं के कारण की समीक्षा की गयी एवं अकारण विवेचनाओं को लम्बित रखने वाले विवेचकों को सख्त हिदायत देते हुए विवेचनाओं का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पक्ष ढंग से विवेचना करते हुए निस्तारण हेतु निर्देश दिये गये तथा आईजीआरएस प्रार्थनापत्रों व जनशिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जाँच करने व ससमय विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देश दिये गये। अर्दली रूम के दौरान अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम व सहायक पुलिस आयुक्त पनकी मौजूद रहे।
More Stories
लखनऊ 25 अक्टूबर 26*29 एवं 30 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा कुछ छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है*
जयपुर 25 अक्टूबर 2026*कुंभलगढ़ होटल में अनिल पाटोदिया और अशोक कनौजिया का भव्य स्वागत
वाराणसी 25 अक्टूबर 26*काशी में मोदी ने कपड़ा फैक्ट्री का उद्घाटन किया…