May 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर30अप्रैल26*अनुपस्थिति पर सख्त कार्रवाई, अधिशासी अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश*

कानपुर नगर30अप्रैल26*अनुपस्थिति पर सख्त कार्रवाई, अधिशासी अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश*

कानपुर नगर30अप्रैल26*अनुपस्थिति पर सख्त कार्रवाई, अधिशासी अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश*

*उद्यमियों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रत्येक शुक्रवार को नियमित बैठक*

*अधिकारियों को निर्देश—बैठक का इंतजार न करें, समस्याओं का प्राथमिकता से करें निस्तारण*

*उद्योग बंधु व व्यापार बंधु बैठकों में उठी समस्याओं के समाधान हेतु विभागीय समन्वय सुनिश्चित*

*जिला उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु बैठक में त्वरित निस्तारण पर जोर*

कानपुर नगर, 30 अप्रैल 2026जिलाधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिला उद्योग बंधु एवं जिला व्यापार बंधु की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद के औद्योगिक एवं व्यापारिक क्षेत्रों से जुड़ी सड़क, बिजली, पानी, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य महत्वपूर्ण समस्याओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

*निवेश मित्र पोर्टल के लंबित प्रकरणों पर सख्त निर्देश*

जिलाधिकारी ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि समयसीमा के बाद लंबित 18 प्रकरणों का नियमित एवं दैनिक आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने इस स्थिति को अनुचित बताते हुए प्रत्येक प्रकरण की व्यक्तिगत समीक्षा के निर्देश दिए।
आवास विकास विभाग के 03 लंबित प्रकरणों की जानकारी उपलब्ध न कराने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध आवास आयुक्त को पत्र लिखने के निर्देश दिए गए।

*लापरवाही पर कार्रवाई एवं अतिक्रमण हटाने की पहल*

बैठक में जल निगम के अधिशासी अभियंता श्री प्रवीण यादव के बिना अनुमति अनुपस्थित रहने पर उनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।

आईआईए द्वारा दादा नगर से विजय नगर मार्ग को गड्ढा मुक्त कराने की समस्या उठाई गई। साथ ही आईआईए/फीता/पीआईए/लघु उद्योग भारती द्वारा एलएलआर तिराहे के अंदर पास ग्रीन बेल्ट पर अतिक्रमण की समस्या रखी गई।
इस पर जिलाधिकारी ने बताया कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार जिला हाईवे टास्क फोर्स का गठन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से एनएचएआई द्वारा अतिक्रमण चिन्हित कर हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

*साप्ताहिक बैठक व त्वरित समाधान पर जोर*

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जनपद के उद्यमियों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रत्येक शुक्रवार को संबंधित विभागों के साथ बैठक आयोजित की जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी बैठक का इंतजार न करें, बल्कि समस्याओं का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करें।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उद्योग एवं व्यापार से जुड़े मुद्दों का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा सभी विभागों को त्वरित कार्रवाई करनी होगी।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव जैन, अपर जिलाधिकारी नगर डॉ. राजेश कुमार, जीएसटी विभाग, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, केस्को सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं श्री कपिल सब्बरवाल, श्री उमंग अग्रवाल, श्री सुरेश गुप्ता, श्री विजय पंडित, श्री शेष नारायण द्विवेदी समेत विभिन्न व्यापारी एवं औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Taza Khabar