*कार्यालय- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर।*
कानपुर नगर28जुलाई2023*जिला जज द्वारा बालिका गृह व बालक गृह का किया गया औचक निरीक्षण*
माननीय उच्च न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड कमेटी एवं माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति इलाहाबाद द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में शासन द्वारा संचालित संस्थान राजकीय बाल गृह बालिका स्वरूप नगर, राजकीय बाल गृह बालिका ख्योरा नवाबगंज, राजकीय बाल गृह बालक कल्याणपुर का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के समय प्रदीप कुमार सिंह, जनपद न्यायाधीश कानपुर नगर, जिलाधिकारी द्वारा नामित एडीएम न्यायिक सूरज यादव, शुभी गुप्ता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयदीप सिंह जिला प्रोबेशन अधिकारी उपस्थित रहे।
संस्थाओं के निरीक्षण के दौरान संस्था में कौशल विकास द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के अंतर्गत बालिकाओं को डांस, सिलाई कढ़ाई, पार्लर का प्रशिक्षण उपस्थित प्रशिक्षकों द्वारा दिया जा रहा था, निरीक्षण के दौरान उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों व संस्था के अधीक्षकों को समस्त संस्था की साफ-सफाई व डॉक्टर के नियमित विजिट, बालक व बालिकाओं के शारीरिक व मानसिक विकास हेतु आउटडोर व इनडोर खेल कराने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निर्देशों का अनुपालन कराए जाने का आश्वासन दिया गया।
——————–

More Stories
वाराणसी14जुलाई26*बीजेपी नेता ने धोखे में बुजुर्ग दंपति की जमीन करा ली बैनामा, बुजुर्ग दंपति लगा रहे न्याय की गुहार..
हमीरपुर14 जुलाई 2026*ग्राम प्रधान ने बृक्षारोपण कर गॉंव में बृक्ष बंटवाये
पूर्णिया बिहार 14 जुलाई26 *पूर्णिया विश्वविद्यालय में NEP-2020 को धरातल पर उतारने की तैयारी