कानपुर नगर28अप्रैल26*मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित मेडल व प्रतीक चिन्ह देकर बढ़ाया उत्साह
शिवराजपुर। क्षेत्र के केबीएमए इंटरनेशनल स्कूल, शिवराजपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी छात्र- छात्राओं को मेडल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सरकार से पुरस्कृत शिक्षक विनीत कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय के प्रबंधक सुधाकर पांडेय, विपिन बिहारी पांडेय, नीति पांडेय, शिक्षक सुभाष मिश्रा व सहयोगी अंशुल तिवारी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षकाएँ मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने छात्र- छात्राओं को सम्मानित करते हुए, उन्हें आगे भी मेहनत कर सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

More Stories
अयोध्या3मई26*श्रद्धालु की मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार (विनय सिन्हा)
जालौन 3मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर जालौन केई कुछ महत्वपूर्ण खबरें
जालौन3मई26*मनुष्य के जीवन मे भोजन की तरह से सत्संग की भी आवश्यकता होती है