कानपुर नगर27सितम्बर23*थाना पनकी अन्तर्गत शव मिलने की सूचना प्रकरण में अपडेट*-
इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पनकी मय चौकी प्रभारी के साथ मौके पर मौजूद है, जानकारी हुई है कि शव काफी पुराना लग रहा है । शरीर पर एक कत्थई रंग की सैंडो बनियान है और काले रंग का पैंट या हाफ पैंट है , कत्थई कलर की बेल्ट है । नहर के बीच में एक पुलिया बनी हुई है जिसमें जाल पड़ा हुआ है जिससे तमाम गंदगी रुक जाती है वहीं फंस करके यह शव पड़ा हुआ है । अगल-बगल जानवरों के भी शव पड़े हुए हैं । उसी के बीच में यह शव है आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। शव के बाहर निकल जाने के बाद ही इसके चेहरे के संबंध में कुछ बताया जा सकता है । कोई समस्या नहीं है मौके पर पुलिस बल मौजूद है।
More Stories
नई दिल्ली 22 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
शामली 21 सितम्बर 26*भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के सहारनपुर आगमन को लेकर भाजपा नेताओं ने गांव-गांव किया जनसंपर्क
मथुरा 21 सितंबर 26* थाना कोसीकलां पर पंजीकृत अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*