May 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर25मई26एसएससी जीडी परीक्षा केंद्र पर अव्यवस्था, दोनों पालियों की परीक्षा निरस्त

कानपुर नगर25मई26एसएससी जीडी परीक्षा केंद्र पर अव्यवस्था, दोनों पालियों की परीक्षा निरस्त

कानपुर नगर25मई26एसएससी जीडी परीक्षा केंद्र पर अव्यवस्था, दोनों पालियों की परीक्षा निरस्त

*दिनांक 25.05.2026 को आयोजित एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर उपद्रव आदि की भ्रामक सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं। मौके पर ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।*

उक्त परीक्षा दो पालियों में आयोजित होनी थी। संबंधित कॉलेज प्रबंधन द्वारा परीक्षा केंद्र की क्षमता लगभग 399 अभ्यर्थियों प्रति पाली बताई गई थी, जबकि लगभग 819 अभ्यर्थियों प्रति पाली के प्रवेश पत्र जारी किए गए। अधिक संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने के कारण परीक्षा संचालन में अव्यवस्था एवं असुविधा की स्थिति उत्पन्न हुई।

काफी संख्या में अभ्यर्थी दूर-दराज जनपदों से आए थे, जिसके चलते उन्हें प्रतीक्षा करनी पड़ी और इसी कारण अभ्यर्थियों में आक्रोश उत्पन्न हुआ। सूचना पर स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और अभ्यर्थियों से वार्ता कर उन्हें शांत कराया गया।

*एसएससी के वरिष्ठ अधिकारियों एवं परीक्षा संचालन एजेंसी से वार्ता के उपरांत दिनांक 25.05.2026 की दोनों पालियों की परीक्षा निरस्त कर दी गई है।* अभ्यर्थियों को बताया गया है कि परीक्षा की नई तिथि की सूचना उन्हें ई-मेल एवं आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।

अभ्यर्थियों द्वारा आने-जाने में हुए खर्च के संबंध में भी अपनी बात रखी गई, जिस पर संबंधित अधिकारियों को अवगत कराते हुए आवश्यक पत्राचार किए जाने की बात कही गई है। वर्तमान में स्थिति पूर्णतः शांतिपूर्ण है एवं कानून व्यवस्था सामान्य है।

मौके पर अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी, सहायक पुलिस आयुक्त सहित पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
*बाइट-पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता।*