कानपुर नगर23दिसम्बर23*वित्तीय/शैक्षिक सत्र 2023-24 दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत अपडेट जारी समय सारिणी
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि वित्तीय/शैक्षिक सत्र 2023-24 दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत जारी समय सारिणी के अनुसार दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत संस्था स्तर से मास्टर डाटा अपडेट करने हेतु दिनांक 01 जनवरी, 2024 अनुसूचित जाति के छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाइन आवेदन करने हेतु (प्रथम चरण) दिनांक 31 दिसम्बर, 2023 तक (द्वितीय चरण 01 जनवरी, 2024 से 31 मार्च, 2024 तक), सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग हेतु 10 जनवरी, 2024 एवं संस्था स्तर से छात्रों के आनलाइन आवेदन पत्र संस्तुति सहित अग्रसारित करने की अन्तिम तिथि दिनांक 19 जनवरी, 2024 तक निर्धारित है।
छात्रवृत्ति से सम्बन्धित नियम-शर्तों/अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट https://scholarship.up.gov.in/ एवं कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, गीता नगर क्रासिंग, रावतपुर, कानपुर से सम्पर्क कर प्राप्त सकते है।
—————

More Stories
मथुरा*थाना महावन पुलिस द्वारा 68-F(2)-एन0डी0पी0एस0 के तहत अपराधी की 1कार ,1मोटरसाइकिल व1 आवासीय जमीन के अधिग्रहण की कार्यवाही की गई ।*
मथुरा 15 जुलाई 26 ड्रग तस्कर की संपत्ति का फ्रीजिंग का अनुमोदन*
मथुरा15जुलाई26* रीजेन्सी गार्डन गोदाम में इलैक्ट्रिक उपकरण चोरी करने वाले वांछित अभियुक्त को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया ।*