August 8, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर23जून26*कार्यकर्ताओं के संघर्ष, परिश्रम एवं समर्पण से भामस देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन: श्रीराम

कानपुर नगर23जून26*कार्यकर्ताओं के संघर्ष, परिश्रम एवं समर्पण से भामस देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन: श्रीराम

कानपुर नगर23जून26*कार्यकर्ताओं के संघर्ष, परिश्रम एवं समर्पण से भामस देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन: श्रीराम

– भामस कानपुर की नई जिला कार्यकारिणी गठित

रेश्मा बेगम की रिपोर्ट यूपीआजतक

कानपुर। भारतीय मजदूर संघ महानगर जिला इकाई द्वारा आज दिनांक 21 जून 2026 को बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, बेनाझाबर, कानपुर में जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक श्री श्रीराम जी तथा मुख्य वक्ता भारतीय मजदूर संघ उत्तर-मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्रीमान अनुपम जी की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रातः 10 बजे मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि व प्रदेश महामंत्री श्री अनिल उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेश यादव, प्रदेश मंत्री श्रीमती मीना राजपूत द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात जिला पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र पहनाकर मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया।
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि माननीय प्रांत प्रचारक श्री श्रीराम जी ने कहा कि संघ की प्रेरणा से प्रारम्भ हुआ भारतीय मजदूर संघ कार्यकर्ताओं के संघर्ष, परिश्रम एवं समर्पण के आधार पर आज देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है। भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए उद्योगहित एवं कर्मचारीहित को लेकर कार्य कर रहा है। प्रांत प्रचारक जी ने संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों, विशेषकर पंच परिवर्तन के विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।
मुख्य वक्ता क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री अनुपम जी ने कहा कि आज परिवर्तन का समय है, डिजिटल युग में हम सभी को भी बदलाव लाना होगा। आज नई-नई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इन चुनौतियों पर विजय पाने की तैयारी होनी चाहिए। आपसी सौहार्द, कार्य में पारदर्शिता, पारिवारिक संबंधों के आधार पर कार्य करना है। अपना काम केवल कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करना नहीं, बल्कि राष्ट्र को वैभवपूर्ण बनाने के लिए श्रमिक वर्ग की भी मुख्य भूमिका रहे, यही उद्देश्य है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री दिवाकर मिश्र जी एवं संचालन जिला मंत्री श्री फिरोज आलम ने किया। इस मौके पर नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
जिला सम्मेलन में भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध कानपुर की सभी यूनियनों एवं महासंघों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अनिल उपाध्याय फिरोज आलम विजेंद्र पार्टी शंभू सिंह राम वरन शर्मा आशीष सिंह विष्णु पांडे
धन्यवाद।
भवदीय,
(श्रीकांत अवस्थी)
संभाग संगठन मंत्री

मो. 7408304649

Taza Khabar