कानपुर नगर22सितम्बर25*प्रतिबंधित पक्षियों को बेचते छह आरोपी गिरफ्तार।
कानपुर नगर से सत्येन्द्र सिंह चौहान की रिपोर्ट यूपीआजतक
कानपुर नगर*कानपुर शहर में प्रतिबंधित पक्षियों की बिक्री पर वन विभाग ने माल रोड व नौबस्ता स्थित चिड़िया बाजार में छापेमारी की। टीम ने प्रतिबंधित पक्षियों को बेचते छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनसे आठ प्लम हेडेड और 131 रोज रिंग्ड पैराकीट बरामद किए। पुलिस ने वन विभाग की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके आरोपितों को जेल भेज दिया।
प्रभागीय वन अधिकारी दिव्या केन ने बताया कि प्रतिबंधित पक्षियों की बिक्री की शिकायत मिली थी। क्षेत्रीय वन अधिकारी राकेश पांडेय के नेतृत्व में टीम ने पहले माल रोड स्थित हीर पैलेस के सामने बाजार में छापेमारी की। टीम ने बाबूपुरवा के बगाही निवासी अमान अली व शोएब आलम को पकड़ा।
More Stories
मुजफ्फरनगर: 16 अक्टूबर 26 विजय वर्मा बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष, समर्थकों में खुशी की लहर
मुजफ्फरनगर 16 अक्टूबर 26 राजपाल सैनी की सपा में वापसी, भाजपा छोड़ फिर बदली राजनीतिक राह,,
प्रतापगढ़ 16 अक्टूबर 26*प्रतापगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को लगा बड़ा झटका*