कानपुर नगर22फरवरी24*डीएम की अध्यक्षता में सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत समीक्षा बैठक संपन्न हुई ।
जिलाधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत समीक्षा बैठक संपन्न हुई ।जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यकम सूचकांको में सुधार लाने हेतु राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक दल की उपस्थिति में जनपद के टीबी इंडीकेटर को सुधार हेतु निम्नलिखित निर्देश दिए: –
• वर्ष 2022 एवं 23 के जिन क्षेत्रों में सामान्य से अधिक मरीज पंजीकृत किये गये उन क्षेत्रों में अधिक फोकस करके कार्य किया जाये।
• सभी एसएम को जनपद में जनसंख्या के अनुसार डीएमसी में तैनात किया जाये तथा उनसे 700 जांचे प्रति माह के लक्ष्य से कराना सुनिश्चित किया जाये।
• प्रत्येक एनटीईपी स्टाफ का टार्गेट सुनिश्चित करके उसकी तैनाती की जाये।
• क्षय उन्मूलन हेतु ट्रैक, टेस्ट और ट्रीटमेंट की नीति पर कार्य किया जाये।
• . प्रत्येक क्षयरोगी की मैपिंग की जाये और स्टाफ द्वारा उनकी समस्त जांच व उपचार शुरू कराकर उनकी डीबीटी हेतु बैंक डिटेल समय से पूर्ण कराकर भुगतान हेतु अग्रसारित कराना सुनिश्चित किया जाये।
• सभी स्टाफ अपने दायित्यों का अनुपालन समय से शत्प्रतिशत कराना सुनिश्चित करें ।
• जनपद के समस्त टीबी कोऑर्डिनेटर द्वारा नगर निगम स्थित आई ट्रिपल सी कंट्रोल रूम में बैठक कर स्टाफ द्वारा पूर्व से सभी चिन्हित मरीजों को कॉल करके उनसे राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम सूचकांको के अन्तर्गत मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए रजिस्टर में अंकित किया जाए जिसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को अवगत कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में उप राज्य क्षय नियंत्रण कार्यकम अधिकारी, उ.प्र., मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कानपुर नगर जिला क्षयरोग अधिकारी, कानपुर नगर, समस्त एनटीईपी कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
हरिद्वार30अगस्त26*2027 में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत का दावा, अमन गर्ग ने की जनता से अपील
लखनऊ 30अगस्त 26* आईएएस दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफ़ा दे दिया है,अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा*
उत्तर प्रदेश 30अगस्त 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*