*Big Breaking News kanpur अमित कुमार*
कानपुर नगर22अगस्त26*नगर निगम में ‘फर्जी पत्नी’ बनकर 9 साल तक पेंशन का खेल, करीब 9 लाख की चपत!
कानपुर नगर*अधिकारी तो अधिकारी कर्मचारी भी समेटने में लगे,*
*खोखला कर दिया शहर को भ्रष्टाचार की चोट से,कब जागोगे साहब, या जागोगे किसी बड़ी चोट से?”*
*नगर निगम पर भ्रष्टाचार का घनघोर अंधेरा,जर्रा-जर्रा पूछ रहा, कितना खाओगे?*
*रबिश विभाग के मोटर फिलर पद से सेवानिवृत्त लक्ष्मी पुत्र बाबू की मौत के बाद लक्ष्मिन नाम की महिला खुद को उनकी पत्नी बताकर 27 दिसंबर 2017 से करीब नौ साल तक पारिवारिक पेंशन उठाती रही और नगर निगम को 9 लाख रुपये की चपत लगा दी।*
*जबकि असली पत्नी रातो देवी की करीब 20 साल पहले ही मौत हो चुकी है और लक्ष्मी ने पुत्र सुजीत को नामिनी बनाया था। सीएफएओ जांच में महिला का एसडीएम सदर कार्यालय का पारिवारिक सजरा भी कूटरचित प्रतीत हुआ।*
*चौंकाने वाली बात कि महिला खुद नगर निगम की सफाईकर्मी भी रह चुकी है, 2016 में सेवानिवृत्त होकर अपनी पेंशन ले रही थी और उसकी सेवा पत्रावली में पति का नाम सत्यनारायण दर्ज है।*
*फर्जीवाड़ा कर 9 लाख रुपए की पेंशन पर वरिष्ठ लिपिक की रिपोर्ट में रबिश विभाग के पटल सहायक की भूमिका भी संदिग्ध हैं। मुख्य नगर लेखा परीक्षक ने 10 जून 2026 को आपत्ति भी उठाई थी।*
*लोगों के अनुसार नगर निगम लूट-लूटकर खोखला कर दिया जा रहा है,फिर भी निगरानी तंत्र सो रहा?*
*@all*

More Stories
मथुरा 7 सितंबर26* फर्जी स्टाम्प पेपर तैयार कर गाड़ी बेचने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
कानपुर नगर 7 सितंबर 26*दवा कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बहू की भूमिका सामने आई
मुजफ्फरनगर7 सितंबर 26** सूत्रों के अनुसार हाउस अरेस्ट के बीच पुलिस को गच्चा देकर सहारनपुर रवाना हुए सांसद हरेंद्र मलिक,,,,