कानपुर नगर21जून24*अवैध मौरंग मंडी को बदुआपुर गांव के पास शिफ्ट कराने पर चले ईंट पत्थर*
कानपुर महानगर पनकी न्यू ट्रांसपोर्टर के कालपी रोड पर में अवैध मौरंग मंडी काफी समय पहले से लग रही है । जिस पर नगर निगम व पी.डब्ल्यू.डी के अन्य अधिकारियों द्वारा आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं के कारण मौतों की रोकथाम के लिए अतिक्रमण अभियान के द्वारा उन पर जुर्माना लगाने एवं उन्हें वहां से हटाने की प्रक्रिया कई बार की जा चुकी है । जिस पर मौरंग दुकानदारों द्वारा मांग की गई कि हम लोगों को सही जगह बसाने की कार्रवाई की जाए । सहायक पुलिस आयुक्त पनकी द्वारा विशेष रुचि लेकर पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में लेकर मंडी को बदुआपुर गांव में शिफ्ट करवाई गई थी । लेकिन जैसे ही मंडी के कुछ लोगों ने मौरंग और ट्टर लगाना आरंभ किया वैसे ही बदुआपुर के निवासी वहां पर पहुंचकर मौरंग मंडी का विरोध करने लगे उनका साफ तौर पर कहना है कि अगर यह मंडी यहां पर लगाई गई तो हम लोग इस गांव को खाली कर देंगे । मौके पर महिलाएं और पुरुषों द्वारा विरोध कर कुछ लोगों ने बताया कि यहां भी कई एक्सीडेंट हो चुके हैं । क्या वहां एक्सीडेंट होते थे तो क्या यहां एक्सीडेंट नहीं होंगे । इसी तरीके से महिलाएं बच्चे पुरुष इस मंडी का विरोध कर रहे हैं । पनकी पुलिस के द्वारा यह मंडी यहां पर लगाने को कहा गया है । लेकिन गांव के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन द्वारा इस पर क्या कार्रवाई की जाती है और कुछ लोगों ने कहा है अगर यह मंडी यहां शिफ्ट कराई जाती है तो डीएम ऑफिस का घेराव भी कर सकते हैं । दर्जनों लोग मौरंग मंडी का विरोध कर रहे हैं उनका कहना है कि पहले से ही हम गांव के लोग ए टू जेड प्लांट के कारण मुसीबत का सामना कर रहे हैं। बदबू के कारण बीमारियां पनप रही हैं जल्द दूषित हो रहा हवा का प्रतिशत शारीरिक क्षमता को नुकसान पहुंचा रहा है और ऊपर से प्रशासन द्वारा यह धूल भरी हवा देकर फेफड़ों को बर्बाद करने का काम किया जा रहा है इसके अलावा आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं से भी लोगों की मुसीबतें और बढ़ेगी लेकिन प्रशासन द्वारा ऐसा कोई भी सामाजिक समस्या को ध्यान में रखकर नहीं आदेश किया जा रहा है गांव के समस्त लोगों के द्वारा यह विरोध बड़े पैमाने पर किया जा सकता है जिसका खामियाजा पुलिस व प्रशासन को झेलना पड़ेगा साथ ही मंडी में लगाने वाले दुकानदारों के लिए भी मुसीबत पैदा होगी गांव के लोगों का एक मत से कहना है कि यह मंडी शहर के आखिरी छोर पर खुली जगह पर प्रस्तावित की जाए जहां से आवागमन कर शहर के अंदर मौरंग को पहुंचाया जाए साथ ही धूल और दुआ से मुक्ति दिलाई जाए यदि इस पर समस्या का शीघ्र समाधान नहीं निकल गया तो यह विरोध का रूप और उग्र हो सकता है ऐसी स्थिति में प्रशासन तत्काल समस्या का समाधान निकाले अन्यथा यह प्रदर्शन उग्र हो सकता है जैसा कि पूर्व में भी बदुआपुर गांव के लोगों के द्वारा प्रशासन से सीधा मोर्चा लेकर गांव को पूरी तरह बचाया गया था । कालपी रोड न्यू ट्रांसपोर्ट नगर में बसी अवैध मौरंग मंडी में बड़े दुकानदारों द्वारा मझौल व छोटे दुकानदारों को मंडी से भागने के लिए पुलिस का सहयोग लेकर आपस में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है अब गांव के लोगों का विरोध करना उनके लिए और अधिक समस्या पैदा हो गई है यह विरोध प्रदर्शन के द्वारा प्रशासन संज्ञान लेकर अवैध मौरंग मंडी को सही जगह स्थानांतरित कर निर्णय लेने को मजबूर करेगा

More Stories
कानपुर नगर 28फ़रवरी 26*पनकी थाना अंतर्गत पनकी मंदिर क्षेत्र में बने नाले से अज्ञात महिला का मिला शव,
रोहतास 27 फ़रवरी 26*मुख्य मंत्री परिभ्रमण योजना से छात्रों का शैक्षणिक विकास बढ रहा है :- डॉक्टर संजय सिंह*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*फौजी के अंतिम संस्कार में उमड़ा जन सैलाब*