कानपुर नगर21जुलाई24*अवैध तरीके से रह रही दो बंगला देश की महिलाओं के सम्बंध में सहा0पुलिस आयुक्त कल्याणपुर का बयान
*थाना कल्यानपुर पर सूचना मिली कि एक महिला जो बांग्लादेश की रहने वाली है जो दो महिलाओं के साथ किराए के मकान में कश्यपनगर में निवास करती है और कही जाने वाली है। सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा चैकिंग करते हुए उक्त महिलाओं को जो बारासिरोही नहर के पास कही जाने के लिए खड़ी हुई थी पुलिस द्वारा पूछताछ की गई तो बताया कि कुमिला जिले की निवासी है एवं पिछले 4-6 माह से भारत में रह रही है तथा पासपोर्ट के बारे में पूछा गया तो कुछ जबाब नहीं दे सकी एवं बताया कि गैरकानूनी तरीके से भारत में आयी हुई है। प्रकरण में पुलिस द्वारा थाना कल्यानपुर पर अभियोग पंजीकृत किया गया है, अन्य एजेंसियों को सूचित किया गया है एवं अन्य विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण के सम्बन्ध में श्रीमान् सहायक पुलिस आयुक्त कल्यानपुर श्री अभिषेक पाण्डेय द्वारा दी गई बाइट*

More Stories
लखनऊ९ जून २०२६ * पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट
कानपूर नगर ९ जून २०२६ * गाटा संख्या 709 में करोड़ों की जमीन पर बड़ा खेल? किसान ने लगाया फर्जी आदेश और अभिलेखों में हेरफेर कर पैतृक भूमि को आमीन प्रदीप कुमार द्वारा हड़पने की साजिश का बड़ा आरोप
सुलतानपुर9जून 2026*यूपी पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण ।