March 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर20सितम्बर25*परिवार परामर्श केंद्र पर सुलझा विवादित मामला, पति पत्नी हुए एक।

कानपुर नगर20सितम्बर25*परिवार परामर्श केंद्र पर सुलझा विवादित मामला, पति पत्नी हुए एक।

कानपुर नगर20सितम्बर25*परिवार परामर्श केंद्र पर सुलझा विवादित मामला, पति पत्नी हुए एक।

कानपुर नगर से राजेन्द्र कुमार की रिपोर्ट यूपीआजतक

कानपुर नगर*आज दिनांक 20 /9/ 25 को श्रीमती प्रीति पुत्री दुर्गा प्रसाद निवासी मोहल्ला विजयनगर काकादेव कानपुर नगर ने सूचना किया कि मेरे पति रिंकू उर्फ जयप्रकाश पुत्र राम सजीवन निवासी नौबस्ता कानपुर नगर मुझे आए दिन मारपीट करते हैं घर से निकाल दिया है इस सूचना पर निर्देशन श्रीमान पुलिस उपायुक्त सेंटर जोन महोदय कानपुर नगर व एसीपी स्वरूप नगर व प्रभारी निरीक्षक काकादेव श्री राजेश कुमार शर्मा व अतिरिक्त निरीक्षक श्री उदयवीर सिंह के निर्देशन पर परिवार परामर्श कमेटी प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिवकरण वर्मा थाना काकादेव कानपुर नगर व श्रीमती नित्य चावला जिला विधिक प्राधिकरण कानपुर नगर व श्रीमती शगुन खट्टर काकादेव कानपुर नगर व महिला कांस्टेबल अंजलि पांडे परिवार परामर्श कमेटी द्वारा विपक्षी रिंकू व आवेदिका प्रीति को दोनों पक्षों को तलब कर काफी समझाया गया तथा अपना जीवन सुरक्षित रखते हुए बच्चों का पालन पोषण का आगे का जीवन अच्छा व्यतीत करने के लिए समझाया गया जिस पर दोनों पक्ष राजी हो गए अब दोबारा झगड़ा ना करने व एक साथ रहने के लिए लिखित समझौता दिया इस प्रकार दोनों पक्षों के परिवार को बर्बाद होने से व अदालती कार्यवाही से बचाया गया यह थाना काकादेव की परिवार परामर्श कमेटी का छठवां पति-पत्नी समझौता है इस कमेटी का दावा है की थाना काकादेव क्षेत्र का कोई भी पति-पत्नी का विवाद माननीय न्यायालय नहीं जाने पाएगा और दोनों पक्षों को हर संभव समझौता कराया जाएगा इसके पूर्व उपनिरीक्षक शिवकरण वर्मा द्वारा करीब 50 पति पत्नी विवादों में समझौता कराया जा चुका है,