कानपुर नगर20सितम्बर25*परिवार परामर्श केंद्र पर चल रहे विवादित मामले को सुलझाये जाने पर हुए पति पत्नी साथ रहने को राजी।
आज दिनांक 20 /9 /25 का यह दूसरा मामला है आवेदिका श्रीमती शीला पुत्री श्री अशोक गुप्ता निवासी विजयनगर काकादेव कानपुर नगर द्वारा थाना आकर सूचना की गई की मेरी बहु आरती मेरे लड़के शिवकुमार के साथ नहीं रहती है आए दिन झगड़ा व मारपीट एक दूसरे से करते रहते हैं दोनों अलग-अलग रहते हैं इनको दोनों को बुलाकर समझौता करने का प्रयास किया जाए बहु अदालत में मुकदमा लडने को तैयार है जिस पर आवेदिका के लड़के शिवकुमार राठौर व विपक्षी बहू श्रीमती आरती दोनों पक्षों को बुलाकर श्रीमान पुलिस उपायुक्त सेंटर महोदय व एसीपी स्वरूप नगर महोदय व प्रभारी निरीक्षक काकादेव श्री राजेश कुमार शर्मा व अतिरिक्त निक्षक उदयवीर सिंह के निर्देशन पर परिवार परामर्श कमेटी काकादेव प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिवकरन वर्मा व महिला कांस्टेबल अंजलि पांडे द्वारा दोनों पक्षों को तलब कर कमेटी के माध्यम से दोनों को बहुत ही शालीनता से बैठाकर समझाया गया तथा झगड़ा करने पर दोनों के परिवार बर्बाद होने के बारे में समझाया गया तभी दोनों पक्ष अपनी पुरानी गलतियों को स्वीकार करते हुए पुनः एक साथ रहने को राजी हो गए इस प्रकार दो परिवारों को कानूनी कार्यवाही से बचाकर दोबारा उन्हें एक साथ रहने के लिए राजीनामा कराया गया यह थाना काकादेव की परिवार परामर्श कमेटी का सातवां पति-पत्नी विवाद सुलहनामा है

More Stories
पूर्णिया बिहार28जुलाई26* सरसी थाना की बड़ी कामयाबी*
सुल्तानपुर28जुलाई26*ओवरलोड ईंट लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर 1.44 लाख का जुर्माना।
कानपुर नगर28जुलाई26*मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक*