*Breaking News kanpur अमित कुमार*
कानपुर नगर19जुलाई26**सचेंडी थाना क्षेत्र भौंती प्रतापपुर स्थित फूड कोर्ट में करंट से मजदूर की मौत
*सचेंडी थाना क्षेत्र भौंती प्रतापपुर स्थित फूड कोर्ट में करंट से मजदूर की मौत, शव लावारिस छोड़ने का आरोप; तीन मासूम बच्चों का सहारा छिना, मुआवज़े को लेकर फूटा गुस्सा,,सचेंडी थाना क्षेत्र में फूड कोर्ट में वेल्डिंग का काम कर रहे मजदूर जय शंकर सैनी की शनिवार को करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई।*
*आरोप है कि देर शाम तक परिवार को मौत की सूचना तक नहीं दी गई। जब गरीब मृतक की पत्नी को घटना की जानकारी मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है, जिनके सामने अब रोज़ी-रोटी का गहरा संकट खड़ा हो गया है।*
*रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव रखकर मुआवज़े और न्याय की मांग की। आरोप है कि पहले होटल संचालक ने 5 लाख रुपये मुआवज़ा देने की बात कही, लेकिन बाद में मुकरते हुए केवल 20 हजार रुपये देने की बात कही गई थी।*
*वहीं पनकी थाना प्रभारी दिनेश बिष्ट और मौके स्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने न्याय दिलाने की भरसक कोशिश की। होटल संचालक द्वारा परिजनों को करीब डेढ़ लाख रुपये मुआवज़ा देने का आश्वासन दिया गया, लेकिन घटना ने मजदूरों की सुरक्षा, संवेदनहीनता और जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।*

More Stories
जोधपुर21जुलाई26*दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे निहत्थे युवाओं पर बल प्रयोग लोकतंत्र पर कलंक — नरेंद्र शर्मा
लखनऊ21जुलाई2026*UP कैबिनेट के फैसले*विंध्य एक्सप्रेस वे (6 लेन, विस्तारीकरण 8 लेन) प्रस्ताव पास,
लखनऊ21जुलाई26*सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर।