कानपुर नगर18सितम्बर25*रबी 2025-26 में निःशुल्क दलहनी बीज मिनीकिट वितरण हेतु कृषकों द्वारा ऑनलाइन बुकिंग प्रारम्भ*
*कानपुर नगर*जिला कृषि अधिकारी प्राची पाण्डेय ने अवगत कराया कि राज्य सरकार द्वारा वित्तपोषित निःशुल्क दलहन बीज मिनीकिट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम के अंतर्गत रबी 2025-26 में दलहनी फसलें — चना (16 किग्रा.), मटर (20 किग्रा.) एवं मसूर (8 किग्रा.) के बीज मिनीकिट कृषकों को निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।
इन मिनीकिटों के लाभार्थियों का चयन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा पारदर्शी ढंग से किया जाएगा।
इच्छुक कृषक, जो इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें कृषि दर्शन-2 पोर्टल की वेबसाइट https://agridarshan.up.gov.in पर अनिवार्य रूप से ऑनलाइन बुकिंग/आवेदन करना होगा।
बुकिंग की प्रारम्भ तिथि 01 सितम्बर 2025 तथा अंतिम तिथि 25 सितम्बर 2025 निर्धारित की गई है। बुकिंग कृषि विभाग के पोर्टल पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से की जाएगी।
एक कृषक केवल एक ही दलहनी फसल का मिनीकिट प्राप्त कर सकेगा। केवल वे कृषक, जो कृषि विभाग में पंजीकृत हैं, मिनीकिट हेतु आवेदन कर सकेंगे। जनपद के लक्ष्य से अधिक आवेदन होने की दशा में चयन लॉटरी द्वारा किया जाएगा।
कृषि विभाग सभी कृषकों से अपील करता है कि वे समय से अपना आवेदन/बुकिंग अवश्य करें एवं इस योजना का लाभ उठाएँ।
———-

More Stories
लखनऊ11जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
गोरखपुर11 जून26*जीडीए कर्मचारी बनकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, आवास दिलाने के नाम पर ऐंठे थे पैसे
कानपुर नगर 11/06/2026*बखरिया में दलित बस्ती राख, अनाज तक जला, पर रोड न होने से फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची – रचना सिंह गौतम