कानपुर नगर18अगस्त26*प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 28 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन*
कानपुर नगर*प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक एवं पात्र लाभार्थी विभागीय पोर्टल के माध्यम से 28 अगस्त, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
योजना के अंतर्गत रियरिंग यूनिट, बैकयार्ड आरएएस, जलाशयों में मत्स्य अंगुलिका संचय तथा पारंपरिक मछुआरों के परिवारों के लिए आजीविका एवं पोषण सहायता सहित विभिन्न परियोजनाओं के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इच्छुक एवं पात्र लाभार्थी निर्धारित अवधि के भीतर विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक अभिलेख एवं योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए मत्स्य विभाग, कानपुर नगर के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
——–

More Stories
मथुरा 19 अगस्त 26OPERATION CONVICTION* *थाना- राया*
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया ।*
बांदा 19अगस्त 26*विकास खण्ड स्तर की योजनाओं की जिलाधिकारी ने की समीक्षा*