कानपुर नगर17मई24*मुख्य आरक्षी के पुत्र ने सिविल सेवा परीक्षा में 296 रैंक प्राप्त कर परिवार एवं उत्तर प्रदेश पुलिस को किया गौरवान्वित…*
सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर कमिश्नरेट कानपुर नगर कार्यालय में तैनात मुख्य आरक्षी संजय दुबे के होनहार बेटे विशाल दुबे द्वारा सिविल सेवा परीक्षा में 296वीं रैंक प्राप्त किये जाने पर आज विशाल दुबे अपने पिता के साथ पुलिस आयुक्त श्री अखिल कुमार से कार्यालय में मिले। पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा विशाल दुबे तथा उनके पिता मुख्य आरक्षी संजय दुबे का मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि आपकी सफलता ने आपके परिवार के साथ ही कमिश्नरेट कानपुर पुलिस एवं उत्तर प्रदेश पुलिस को गौरवांवित किया है, हम आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 2 सितंबर 26* VHP दुर्गावाहिनी का शक्ति प्रदर्शन, श्रावंती गांगुली को पूर्णियाँ विभाग की कमान
मुजफ्फरनगर, 2 सितंबर 2026*मुजफ्फरनगर में व्यापारिक समस्याओं को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री को भेजा ज्ञापन
भागलपुर2 सितंबर 26*पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी जर्सी राइफल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार