कानपुर नगर16अक्टूबर23*वर्षा काल के बाद बोट क्लब का संचालन पुनः आरंभ हुआ
—————————————-
गंगा नदी के तट पर स्थापित बोट क्लब मे पर्यटन गतिविधियों का पुनः संचालन आरंभ किया गया। इस अवसर पर अमित गुप्ता
आयुक्त कानपुर मंडल और कानपुर बोट क्लब के अध्यक्ष ने
भव्य गंगा आरती मे भाग लिया।बनारस की तर्ज़ पर पांच पंडितों ने मंत्रोच्चारण तथा घंटों की गूंज के साथ गंगा तट पर गंगा आरती के आयोजन से गंगा के किनारे आस्था का भक्तिमय वातावरण बन गया बैराज पर प्रकाश अलंकरण की गंगा मे पड़ रही आभा से गंगा नदी रंग बिरंगी दिखने से एक रोमांचक परिदृश्य उत्पन्न हो गया। कानपुर में बोट क्लब का निर्माण कानपुर विकास प्राधिकरण के वित्त पोषण से निर्माण इकाई सिंचाई विभाग द्वारा किया गया है, कानपुर के विकास मे बोट क्लब एक रोमांचक परियोजना विकसित हुई है, गत वर्ष इसका लोकार्पण किया गया था, वर्षा काल मे सुरक्षा के चलते जुलाई से यहा पर गतिविधियों को कम कर दिया गया आज पुन इसका पूर्णतः संचालन आरंभ किया गया है, आयुक्त अमित गुप्ता ने बतया पिछले एक सप्ताह से बोट क्लब मे घाटों तथा नदी तट की सफाई के साथ अन्य तैयारी क्लब के सचिव प्रशासन अपर जिलाधिकारी तथा सचिव जल क्रीड़ा नीरज श्रीवास्तव की देख रेख मे चल रही थी, सिंचाई विभाग की अनुमति के बाद संचालन आरंभ किया गया है,
उन्होंने बताया कि बोट क्लब मे बच्चों के मनोरंजन के लिए Toytrain,और झूले तथा वृद्ध लोगों के लिए व्हीलचेयर भी उपलब्ध हैं।
अमित गुप्ता आयुक्त ने सचिव जल क्रीड़ा से इस वर्ष के अंत तक जल क्रीड़ा की राष्ट्रिय स्तर की प्रतियोगिताओं को आयोजित कराने के लिए भी कहा है। आयुक्त ने सचिव के डी ए से कहा की स्वीकृति निर्माणाधीन कार्यो की समीक्षा कर शीघ्र पूर्ण कराए।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने गंगा आरती की
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा 31 अगस्त 26*थाना गोवर्धन पुलिस एवं रिवार्डेड टीम व सर्विलान्स टीम की संयुक्त कार्यवाही में इनामी अपराधी गिरफ्तार ।*
मथुरा 31 अगस्त 26* मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत महिला सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान चला
मथुरा31अगस्त26* ‘मिशन शक्ति’ केंद्रों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, उत्कृष्ट कार्य पर महिला कर्मियों को मिली ‘गुड एंट्री’*