कानपुर नगर15मई26*चित्रकूटधाम एवं झॉसी मण्डल की संयुक्त मण्डलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन
कानपुर, चित्रकूटधाम एवं झॉसी मण्डल की संयुक्त मण्डलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी 2026 के साथ जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन दिनांक 15.05.2026 को चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्यौगिक विश्वविद्यालय, कानपुर के कैलाश भवन ऑडिटोरियम में प्रमुख सचिव, कृषि, उ०प्र० शासन की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें श्री सूर्य प्रताप शाही जी, मा० मंत्री, कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग, उ०प्र० सरकार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। गोष्ठी का शुभारम्भ श्री सूर्य प्रताप शाही जी, मा० मंत्री, कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग, उ०प्र० एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। मेला में कृषि (बीज/कृषि रक्षा/मृदा परीक्षण/भूमि संरक्षण), रेशम, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, लघु सिंचाई, इफको, कृभकों, किसान कॉल सेन्टर, पशुपालन आदि पब्लिक व प्राइवेट सेक्टर के स्टाल लगाये गये। गोष्ठीं में कानपुर, चित्रकूटधाम एवं झॉसी मण्डलों के कृषकों ने प्रतिभाग कर तकनीकी जानकारी प्राप्त की। गोष्ठी में डा० संजीव गुप्ता, कुलपति, चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुरः श्री श्याम बिहारी गुप्ता, अध्यक्ष, गौ सेवा आयोगः श्री टी०एम० त्रिपाठी, निदेशक बीज विकास निगम उ०प्र०; डा० पंकज त्रिपाठी, कृषि निदेशक, उ०प्र०; श्री योगेश, आयुक्त एवं निबन्धक, सहकारिता, उ०प्र; श्री आशुतोष मिश्रा, अपर कृषि निदेशक (कृषि रक्षा), उ०प्र०, श्री अनिल कुमार पाठक, अपर कृषि निदेशक (बीज एवं प्रक्षेत्र), उ०प्र०; श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी/आयुक्त कानपुर मण्डल, श्री विमल कुमार दुबे, मण्डलायुक्त झॉसी मण्डलः डा० आर०एस० वर्मा, संयुक्त कृषि निदेशक, कानपुर मण्डल, कानपुर एवं 13 जनपदों के मुख्य विकास अधिकारी तथा विभागीय एवं कृषि से सम्बन्धित विभागों के राज्य स्तरीय, मण्डलीय एवं जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।
मा० कृषि मंत्री, उ०प्र० द्वारा अवगत कराया देश में वैदिक काल से ही प्राकृतिक खेती की जाती रही है जिस कारण उस समय के मानव स्वस्थ्य व निरोगी रहते थे परन्तु वर्तमान में रसायनिक खाद के प्रयोग से विभिन्न प्रकार के रोग उत्पन्न हो रहे है। प्रदेश में 110 लाख हे० क्षेत्र में खाद्यान्न उत्पादन का विस्तार किया जाना है तथा गेंहूँ व धान का आच्छादन कम करना है। प्रदेश में 4 लाख हे० तक दलहनी खेती का आच्छादन बढ़ाया जाना है। उ०प्र० में इस वर्ष 95 करोड़ रूपये प्राकृतिक खेती योजना के अन्तर्गत व्यय किया जाना है।
श्री रवीन्द्र, प्रमुख सचिव कृषि, उ०प्र० द्वारा अवगत कराया गया कि कृषकों को रसायनिक उर्वरकों के प्रयोग को कम करने का आहवान करते हुये कहा कि कृषक हरी खाद, जैविक खाद का अधिक से अधिक प्रयोग करें ताकि मृदा का स्वास्थ्य बेहतर हो सके क्योंकि रसायनिक उर्वरकों के प्रयोग से भूमि पथरीली हो जाती है। उन्होंने कहा कि कृषक अपनी फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से कराये क्योंकि भविष्य में बिना फार्मर रजिस्ट्री कराये कृषि विभाग से किसी भी योजना का लाभ प्राप्त नही कर सकेगें।
डॉ पंकज त्रिपाठी, कृषि निदेशक, उ०प्र० द्वारा अवगत कराया गया कि चित्रकूटधाम एवं झॉसी मण्डल में पानी की कमी रहती है जिस कारण इन मण्डलों में दलहन, तिल, मूँगफली, रागी आदि फसलों को अधिक से अधिक करने का आहवान किया। उन्होनें निर्देशित किया गया कि समस्त बीज गोदामों पर बीजों की दर, उपलब्ध मात्रा का अंकन कराना सुनिश्चित करें। जिन जनपदों में पानी की कमी रहती है उनमें चैकडैम बनवाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि वर्षा का जल संरक्षित हो सके एवं सिंचाई के लिये पर्याप्त पानी उपलबध हो सके।
गोष्ठी में उपस्थित 03 मण्डलों के 13 जनपदों के मुख्य विकास अधिकारियों द्वारा अपने-अपने जनपद की समस्यओं एवं सुझाव से अवगत कराया गया तथा प्रत्येक मण्डल के सभी जनपदों से 02-02 कृषकों के द्वारा अपने जनपद की समस्याओं से अवगत कराया गया जिनका निराकरण उच्चाधिकारियों द्वारा किया गया।
गोष्ठी में चन्द्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर के वैज्ञानिक डा० वी०के० त्रिपाठी, निदेशक, प्रसार, डा० महक सिंह (तिलहन), डा० अखिलेश मिश्रा (दलहन), डा० कौशल कुमार (मृदा स्वास्थ्य); डा० विजय यादव (धान) तथा डा० रामजी गुप्ता (पशुपालन) की तकनीकी जानकारी कृषकों को दी गयी तथा समय-समय पर कृषि की जानकारी लेने हेतु वैज्ञानिकों ने अपने-अपने मोबाइल नं० कृषकों को उपलब्ध कराये। इस अवसर पर जनपद कानपुर नगर के ई-लाटरी में चयनित 4 कृषकों को ढैचा बीज मिनीकिट वितरित किये गये।
गोष्ठी का संचालन श्री शिव आसरे पाण्डेय, सेवानिवृत्त सहायक विकास अधिकारी (कृषि रक्षा) द्वारा किया गया, इस अवसर पर मण्डलीय, जनपद स्तरीय अधिकारी तथा अधिकाधिक प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे अन्त में डा० आर०एस० वर्मा, संयुक्त कृषि निदेशक, कानपुर मण्डल, कानपुर द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर गोष्ठी समाप्त करने करने की घोषणा की गयी।
संयुक्त कृषि निदेशक कानपुर मण्डल, कानपुर

More Stories
मथुरा 15 मई 26* 02 अभियुक्तगण को चोरी की 02 मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा 15 मई 26*गैर इरादतन हत्या के अभियोग में वाँछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 15 मई 26*इन्स्टाग्राम आईडी बनाकर युवती के अश्लील फोटो वायरल करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।*