कानपुर नगर14जुलाई25*कुछ शरारती तत्वों ने की पुलिस के साथ अभद्रता एवम थाने में तोड़फोड़।
*थाना शिवराजपुर, जनपद कानपुर नगर*
*आज दिनांक 14 जुलाई 2025 को भोर में लगभग 02:05 बजे गंगा तिराहा के पास डाक कांवड़ियों की एक टोली औरैया की ओर जा रही थी, जिसमें एक कांवड़िया तीव्र गति से दौड़ते समय मोड़ पर फिसलकर गिर गया। मौके पर उपस्थित होमगार्ड, स्काउट गाइड छात्र एवं चौकीदार द्वारा उसे तत्काल उठाकर सहायता प्रदान की गई, तत्पश्चात टोली आगे बढ़ गई। कुछ देर बाद पीछे आ रही एक अन्य टोली के उपद्रवी तत्वों द्वारा मौके पर उपस्थित पुलिस बल से दुर्व्यवहार किया गया तथा बाद में थाना परिसर में पहुंचकर हंगामा एवं तोड़फोड़ की गई। प्रकरण में 170 बीएनएसएस के तहत कुछ उपद्रवियों को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है। अन्य उपद्रवियों की सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण में सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर श्री अमरनाथ यादव महोदय की बाइट*

More Stories
बाराबंकी 25 मार्च 26*गैस सिलेंडर न मिलने पर 5 महीने के बच्चे को घर छोड़ कर चली गई पत्नी।
लखनऊ 25 मार्च 26*इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने पूर्व विधायक पवन पाण्डेय कि जमानत अर्जी मंजूर कर ली है।
नई दिल्ली 24 मार्च 26*’अगर जंग जारी रही तो दुष्परिणाम तय’, राज्यसभा में बोले पीएम मोदी, सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई*