May 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर13 मई26*शिलापट्ट लगाने को लेकर भाजपा और सपा कार्यकर्ता आमने सामने

कानपुर नगर13 मई26*शिलापट्ट लगाने को लेकर भाजपा और सपा कार्यकर्ता आमने सामने

रिपोर्टर रेशमा बेगम कानपुर नगर 8429506210

कानपुर नगर13 मई26*शिलापट्ट लगाने को लेकर भाजपा और सपा कार्यकर्ता आमने सामने

कानपुर नगर के परमट स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिलापट्ट लगाने को लेकर बुधवार को भाजपा और समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा हुआ। विद्यालय में विधायक निधि से कराए जा रहे सुंदरीकरण कार्य के शिलापट्ट को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। मौके पर जमकर नारेबाजी और धक्का-मुक्की हुई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।सूचना मिलने पर सपा विधायक अमिताभ बाजपेई मौके पर पहुंचे और विरोध स्वरूप धरने पर बैठ गए। विधायक के पहुंचने की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में विद्यालय पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस के बाद हाथापाई जैसी स्थिति बन गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने की कोशिश की और विधायक अमिताभ बाजपेई को हिरासत में ले लिया। काफी देर तक विद्यालय परिसर और आसपास का क्षेत्र राजनीतिक अखाड़ा बना रहा। पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Taza Khabar